योगी के मंत्री हारेंगे चुनाव, पीलीभीत में बोले अखिलेश

UP Loksabha Election 2024 Akhilesh Yadav Pilibhit Lok sabha Seat: यूपी के पीलीभीत से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी अभियान की शुरुआत की।अखिलेश ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Akhilesh Yadav, Pilibhit BJP candidate Jitin Prasad, Pilibhit SP candidate Bhagwat Sharan Gangwar. (1)

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

UP Loksabha Election 2024 Akhilesh Yadav Pilibhit Lok sabha Seat: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है। चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर वोटिंग होगी। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं । सभी पार्टियों के दिग्गज नेता एक दिन में कई-कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं । वहीं अगर बात करें यूपी की तो यहां की 80 लोकसभा सीटों पर जंग जारी है। एक ओर जहां बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीतकर क्लीन स्वीप का दावा कर रही है, तो वहीं सपा भी इस बार के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की बात कह रही है।

विज्ञापन

अखिलेश ने बीजेपी पर बोला हमला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की हॉटसीट पीलीभीत से चुनावी अभियान की शुरुआत की। पूरनपुर में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजपी पर जमकर निशाना साधा।अखिलेश ने पीलीभीत से सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार के पक्ष में वोट मांगे। बता दें पीलीभीत लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पीलीभीत सीट से सपा ने भगवत शरण गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने इस सीट से सिटिंग सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया हैं। वहीं बीजेपी ने इस सीट से यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा हैं। वहीं बात करे बसपा की तो बसपा ने पूर्व मंत्री अनीस अहमद फूल बाबू को इस सीट से टिकट दिया है।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीलीभीत सांसद वरुण गांधी का नाम लिए बिना बीजेपी पर जमकर हमला बोला। पीलीभीत सीट से बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद पर भी अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जितिन प्रसाद कई दलों में घूमकर आए हैं। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता इस सीट पर चाहे जितना प्रचार कर लें ,उन्हें इस सीट पर हार का मुंह देखना पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ