Lakhimpur Kheri Terror of Tiger: (जय कुमार गुप्ता, लखीमपुर खीरी) यूपी में भेड़ियों के बाद अब बाघ दहशत मचाने लगे हैं। लखीमपुर खीरी की वन रेंज मोहम्मदी के गांव इमलिया में टाइगर की दहशत देखने को मिल रही है। चार दिन पहले टाइगर ने एक अधेड़ शख्स को मार डाला था। वन विभाग के अधिकारियों ने 5 किलोमीटर के क्षेत्र में 24 कैमरे, चार पिंजरे बाघ को पकड़ने के लिए लगाए हैं। बाघ की दहशत से एक दर्जन गांवों के ग्रामीण खौफ में हैं। दिन ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं।
पूरे इलाके में दहशत
पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं जाने दे रहे। वन विभाग की तरफ से लगाए गए नाइट विजन कैमरे में टाइगर की तस्वीरें कैद हुई हैं, जो रोड पर जाता दिख रहा है। वन विभाग के कई अधिकारी बाघ की तलाश में जुटे हैं। डीएफओ शाहजहांपुर, डीएफओ लखनऊ व डीएफओ साउथ खीरी मौके पर डटे हैं। लेकिन अभी तक बाघ पकड़ा नहीं जा सका है।
यह भी पढ़ें:कहानी नेपाल की बाघिन की, खौफ से खाली हो गया था पूरा का पूरा गांव, 436 लोगों को बनाया शिकार
यूपी के दो जिलों में वन्यजीवों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। बहराइच जिले में भेड़ियों की दहशत दिखी है, वहीं, लखीमपुर खीरी में बाघ का खौफ। पिछले एक महीने में ये आदमखोर 3 लोगों की जान ले चुका है। लोग खेतों से आते समय मशाल जलाकर लौट रहे हैं। लोग अकेले चलने के बजाय ग्रुप में निकल रहे हैं। रात के समय ठीकरी पहरा दिया जा रहा है। 27 अगस्त को अमरेश कुमार नाम के युवक को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर वन कर्मियों का घेराव किया था। लोगों का कहना है कि वन विभाग जहां पिंजरा लगा रहा है, वहां से बाघ दूसरी जगह खिसक जाता है। इस तरह बाघ पकड़ में आने वाला नहीं है।
खेतों में मिल रहे आदमखोर के निशान
अधिकारियों को बाघ की कैमरों में कई तस्वीरें मिली हैं। बाघ के निशान गन्ने के खेतों में मिले हैं। जिससे लग रहा है कि वह आसपास के इलाके में ही कहीं छिपा हुआ है। बांकेगंज इलाके के गोला रेंज फॉरेस्ट में भी बाघ दहशत मचा चुका है। बाघ ने 3 अगस्त को जंगल में दादी के साथ गई बच्ची को मार डाला था। बच्ची का शव कई दूर गन्ने के खेत से मिला था। जुलाई में भी एक शख्स का शव मिला था। खीरी थाने में लोगों ने आरोप लगाया था कि तेंदुए के हमले में मौत हुई है।
यह भी पढ़ें:कहां छुपे हैं भेड़िये? सर्च ऑपरेशन में जुटे 200 जवान, 55 टीमें, बहराइच में 7 साल के बच्चे पर किया हमला
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
8 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
10 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
10 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
11 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
12 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
16 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
18 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines