यूपी सरकार ने 2 देशों के साथ किया करार, 19500 लोगों को मिलेगी नौकरी

yogi adityanath, bjp, lucknow, up, uttar pradesh, pakistan

Yogi Adityanath

विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को 24560 करोड़ रुपये के निवेश के लिए सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की छह कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है। एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाली कंपनियां डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक सर्विस, स्मार्ट डिवाइस और आईओटी उत्पादों के लिए ईएमएस, एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक पार्क और फूड प्रोसेसिंग में निवेश करेंगी। इससे प्रदेश में 19500 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

https://twitter.com/ani_digital/status/1614621355697397761?s=20&t=HpnpTIs0H_GDv5dxvuuP6A

Advertisment

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए व्यापक कार्य योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस-23) का आयोजन किया जा रहा है। इसे देखते हुए दिसंबर 2022 में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में एक टीम सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। दौरे के दौरान इस टीम ने 9 गवर्नमेंट टू बिजनेस (G2B) और गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (G2G) बैठकें कीं और निवेशकों को GIS में आमंत्रित किया था।

15 कंपनियों ने किया निवेश

यूपी सरकार द्वारा एक आधिकारिक बयान में कहा गया, दौरे से सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की 15 कंपनियों ने राज्य में 26,380 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा। इन प्रस्तावों के लागू होने पर राज्य में 22,250 रोजगार और रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इसी सिलसिले में इनमें से 6 कंपनियों ने इसी महीने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू साइन किया है और शेष नौ कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर जीआईएस से पहले होने की संभावना है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ