ड्राइवर की एक गलती, 100 लोग पहुंचे अस्पताल; UP में हुए बस हादसे का असली सच आया सामने

UP Firozabad Road Accident: यात्री नींद के आगोश में थे और बस दौड़ती जा रही थी, अचानक झटका लगा। बस हादसे का शिकार हुई और चीख पुकार मच गई। हादसा उत्तर प्रदेश में हुआ है, जिसके होने की वजह पुलिस जांच में सामने आई है। आइए जानते हैं कि एक्सीडेंट क्यों-कब और कैसे हुआ?

UP Firozabad Sleeper Bus Truck Collision

क्रेन की मदद से बस साइड करके हाईवे खुलवाया गया।

Sleeper Bus Collision With Truck: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आज अलसुबह एक स्लीपर बस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा घायल हैं, जिनका शिकोहाबाद और सैफई के अस्पताल में उपचार किया गया। हादसा आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में माइल स्टोन 59 पर हुआ।

विज्ञापन

डबल डेकर बस 100 से ज्यादा पैसेंजरों को लेकर उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल्ली जाने के लिए निकली थी कि हादसे का शिकार हो गया। SDM सिरसागंज ने हादसे की पुष्टि की। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच तो ड्राइवर की लापरवाही सामने आई। हादसा ड्राइवर को झपकी लगने से हुआ।

विज्ञापन

नींद की झपकी लगने से बैलेंस बिगड़ा

सूत्रों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग बहराइच जिले के पयागपुर गांव के निवासी थे। हादसे के वक्त सभी नींद के आगोश में थे। ड्राइवर की साइड में बैठे शख्स ने पुलिस को बयान दिया कि ड्राइवर को नींद की झपकी लग रही थी। वह चाय भी पी रहा था, लेकिन उसकी नींद दूर नहीं हुई। हादसा उसी वजह से हुआ। नींद की झपकी लगने से ड्राइवर ने बैलेंस खो दिया और बस को ट्रक में भिड़ा दिया।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही SP ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह, सिरसागंज SDM सत्येंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नगला खंगर गिरीश कुमार हादसास्थल पर पहुंचे। राहगीरों के साथ मिलकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसाग्रस्त बस से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के अधिकारियों को कड़े निर्देश

बता दें कि हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवदेना जताई। साथ ही घायलों को हरसंभव मेडिकल सर्विस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को हादसास्थल का जायजा लेने को कहा। अस्पताल जाकर घायलों से मिलने के लिए कहा। उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। मृतकों की पहचान ड्राइवर इरफान, पैसेंजर रामदेव के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। घायलों की सूची भी जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ