नीतीश कुमार के फिर बिगड़े बोले, सदन में MLA से बोले- महिला हो कुछ नहीं जानती, चुपचाप बैठ जाइए

Nitish Kumar Speech Viral: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा सत्र में एक बार फिर महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने जो कहा, सुनकर उनके विधायक ठहाके लगाकर हंसने लगे।

Nitish Kumar CM Bihar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

Bihar CM Nitish Kumar Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। एक बार फिर वे विधानसभा सत्र में महिला के खिलाफ विवादित बोल कह गए है। वे विधानसभा में लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD की विधायक रेखा देवी पर भड़क गए। जब विधायक रेखा देवी ने सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने विपक्ष को डपटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

उन्होंने रेखा देवी से कहा कि आप महिला हो, कुछ जानती नहीं हो, इसलिए चुपचाप बैठ जाइए और सुनिए। नीतीश कुमार के इतना कहते ही उनके विधायक ठहाके लगाकर हंसने लगे। विपक्ष आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा कर रहा था। वहीं मुख्यमंत्री सवाल पूछे जाने के बाद भाषण देने उठे थे, लेकिन शुरुआत करते ही उन्होंने आपा खो दिया और विवादित बयान देते चले गए।

विज्ञापन

विपक्षियों के चुप नहीं होने पर आपा खोया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसी महिला को कभी आगे बढ़ने नहीं दिया। साल 2005 के बाद ही महिलाओं का विकास हुआ और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। इसलिए आपसे कह रहे हैं कि आपको कुछ नहीं पता है। इसलिए हमसे सुन लीजिए, लेकिन अगर आप सुनना नहीं चाहते तो इसमें आपकी गलती है। नीतीश कुमार ने बार-बार विपक्ष के विधायकों से कहा कि हमारी बात सुन लीजिए, लेकिन विपक्षी चुप नहीं हुए, हंगामा करते रहे तो उन्होंने आपा खो दिया।

विज्ञापन

आरक्षण के मुद्दे पर पूछा गया था सवाल

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार से जातीय जनगणना को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में वे अपनी बात रख रहे थे। वे कह रहे थे कि सभी राजनीतिक दलों को बुलाकर बैठक की थी और सहमति मिलने के बाद ही जातिगत गणना कराई थी। इसलिए वे विपक्षियों से कह रहे थे कि अगर वे उनकी बात आराम से सुन लेंगे तो उन्हें उनके सवाल का जवाब मिल जाएगा। सर्वसम्मति से जातीय गणना हुई, जिसमें पिछड़ी जातियों की संख्या सबसे ज्यादा थी। इसके आधार पर 50 फीसदी आरक्षण को 75 फीसदी करना पड़ा। 10 फीसदी आरक्षण केंद्र सरकार ने लागू किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ