गाजियाबाद में कल से हो सकती है बारिश, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, जानिए मौसम अपडेट

Ghaziabad news: गाजियाबाद में शुक्रवार को सुबह से ही कुछ इलाकों में तेज धूप तो कहीं हल्की धूप खिली है। शुक्रवार सुबह को गाजियाबाद का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से शहर का मौसम एक बार फिर बदल सकता है और बारिश होने की संभावना है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

Ghaziabad weather news

Ghaziabad news: गाजियाबाद में शुक्रवार को सुबह से ही कुछ इलाकों में तेज धूप तो कहीं हल्की धूप खिली है। शुक्रवार सुबह को गाजियाबाद का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से शहर का मौसम एक बार फिर बदल सकता है और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

शुक्रवार को 34 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान

गाजियाबाद में पिछले 4 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस के कारण परेशानी हो रही है। गुरूवार को दिन भर तेज धूप खिली रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान में वृद्धी हुई है। हालांकि दोपहर के समय आसमान पर छाए हल्के बादलों के कारण तेज धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। गुरुवार को जिले का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार सुबह से ही कहीं तेज तो कहीं हल्की धूप खिली हुई है। आसमान पर हल्के बाद भी छाए हुए हैं, जिसके कारण लोगों को तेज धूप से राहत मिल रही है और हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है। इसके अलावा शुक्रवार को भी गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

विज्ञापन

शनिवार से हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की माने तो 4 जुलाई से एक बार फिर शहर का मौसम बदल सकता है और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। गाजियाबाद सहित एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कभी तेज धूप, तो कभी हल्के बादल रह सकते हैं। गाजियाबाद के अलावा एनसीआर के दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में भी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, हापुड, बुलंदशहर आदि में भी बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ