भारत में रेप-आतंकी हमले का खतरा, इन 2 राज्यों में नहीं जाएं; अपने नागरिकों के लिए अमेरिका की एडवाइजरी

Travel Advisory for Americans: भारत में बहुत से विदेशी घूमने आते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के देशों के नागरिक आते हैं। कुछ सालों से यही बसे हैं, लेकिन अमेरिका ने अब भारत में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है।

America Travel Advisory for Citizens

टूरिस्टों को भारत में संभलकर रहने की सलाह दी गई है।

America Travel Advisory for Citizens: दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक अमेरिका को भारत में रह रहे अपने नागरिकों की चिंता सता रही है। इसलिए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत घूमने निकले अमेरिका के नागरिक मणिपुर और जम्मू कश्मीर न जाएं। वहां आतंकी और नक्सली सक्रिय हैं, जो आए दिन हमले करते रहते हैं। इसलिए वहां जान को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर भी जाने से बचें। क्योंकि भारत के इन इलाकों में अशांति का माहौल है। हिंसा और आपराधिक गतिविधियां होती हैं। अमेरिका नहीं चाहता कि किसी दूसरे देश में उनके नागरिकों की जान को खतरा पैदा हो। इसलिए बाइडेन सरकार अपील करती है कि भारत में रहने वाले अमेरिका के नागरिक अलर्ट रहें। अपनी जान और माल की सुरक्षा करें। अमेरिकी सरकार ने एंबेसी के जरिये एडवाइजरी भिजवा दी है।

विज्ञापन

रेप और आतंकी हमलों की दुहाई देकर किया अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की सरकार ने एडवाइजरी में दुष्कर्म और आतंकी-नक्सली हमलों की दुहाई देते हुए लिखा है कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने आतंकवाद की जड़ें फैलाई हुई हैं। मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण आतंक का माहौल बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में उग्रवाद सक्रिय है। नागरिकों को अशांति और दहशत का माहौल रहता है। भारतीय नागरिक ही एक दूसरे से लड़ते रहते हैं। उनकी सुरक्षा करते हुए सेना के जवान बलिदान हो जाते हैं।

विज्ञापन

इसलिए जिन इलाकों में आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद सक्रिय है, अमेरिका के नागरिक वहां बिल्कुल न जाएं। दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो सकती हैं। आतंकी और नक्सली हमला हो सकता है। पहले भी भारत में विदेशी टूरिस्टों पर हमले और लूटपाट की घटनाएं होती रही हैं। हाल ही में एक विदेशी महिला के साथ वहां दुष्कर्म हुआ था। इसलिए बाइडेन सरकार अमरिका के नागरिकों को सलाह देती हैं कि वे भारत की यात्रा पर जाएं, लेकिन सफर संभलकर ही करें।

विज्ञापन

एंबेसी से परमिशन लेने की सलाह

अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि भारत के किसी भी राज्य में जाने से पहले अमेरिका के नागरिक विचार विमर्श कर लें। अपने दूतावास की परमिशन जरूर ले लें। क्योंकि मणिपुर, असम, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, नागालैंड, अमेरिका, त्रिपुरा जैसे राज्यों में जाना खतरे से खाली नहीं है। न सिर्फ नागरिकों को, बल्कि भारत में तैनात अमेरिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इजाजत लेनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ