---विज्ञापन---

बरेली के कारखाने में हुए ब्लास्ट में 3 की मौत, दूर तक गूंजी धमाके की आवाज

Bareilly News: बरेली के बाकरगंज में शुक्रवार को सुबह एक मकान में तेज धमाका हो गया। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।

---विज्ञापन---

Bareilly News (नीरज आनन्द बरेली): यूपी के बरेली के बाकरगंज में सुबह एक मकान में तेज धमाका हो गया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, बरेली के किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह बड़ी घटना हो गई। बाकरगंज में स्थित एक मकान में तेज धमाका हुआ, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सकते में आ गए। इलाके में दहशत फैल गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बाकरगंज में अतीक रजा खां का मकान है। वह मकान के पिछले भाग में मांझा बनाने का कारखाना चला रहे थे। सुबह मांझा बनाते समय तेज धमाका हो गया। घटना में अतीक और मांझा कारीगर फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा कारीगर सरताज गंभीर घायल हुआ है, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पोटाश और सल्फर पीसते समय धमाका हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Prayagraj Maha Kumbh में आग के ताजा वीडियो, धुआं बता देगा घटना कितनी गंभीर?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2025 12:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola