Prayagraj Maha Kumbh में आग के ताजा वीडियो, धुआं बता देगा घटना कितनी गंभीर?

Maha kumbh 2025 Fire Again: महाकुंभ में एक बार फिर से आग लगने की खबर सामने आई है। आग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जिन्हें देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये हादसा कितना भयानक है।

Maha kumbh 2025 Fire Again

Maha kumbh 2025 Fire Again

विज्ञापन

Maha kumbh 2025 Fire Again: प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ 2025 में हादसों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। 14 जनवरी से चल रहे महाकुंभ मेले में कई बार आग लग चुकी है। अब हाल ही में सेक्टर 18 में आगजनी की खबर सामने आई है, जो बहुत ही भयानक है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, और खबर बनाने तक कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन जो वीडियो और फोटो सामने आए हैं वो बहुत ही विकराल हैं, जिन्हें देख दिल दहल जाएगा। जानकारी के मुताबिक जहां आग लगी है वो इस्कॉन संस्था का यह पंडाल था।

खाक हुआ पूरा पंडाल

महाकुंभ में के सेक्टर 18 में आग की खबर सामने आई है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरा का पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन

लोगों ने बताया सरकार की लापरवाही

महाकुंभ के सेक्टर 18 में आग लग गई है, इस पर लोगों का कहना है कि ये सरकार की घोर लापरवाही का नतीजा है।

विज्ञापन

इतने हादसे पहले कभी नहीं हुए, यह प्रशासन की नाकामी का खुला सबूत है। 

धूंआ बता रहा हादसे की सच्चाई

कुंभ में लगी आग ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। इस्कॉन संस्था के पंडाल में आग लगने की खबर आई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ ही पल में पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन

धूं-धूं कर काला धुंआ निकल रहा है जिसे देख आप समझ सकते हैं कि हादसा कितना भयानक था। हालांकि समय रहते इस पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

मची भगदड़

आग लगने की खबर जैसे ही सामने आई तो महाकुंभ में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

अच्छी बात ये है कि किसी भी तरह की जान-माल की हानि की खबरें सामने नहीं आई हैं।

विज्ञापन

दूर से निकलता दिखाई दे रहा धूंआ

महाकुंभ में आग लगने की पहली वारदात तो है नहीं। अब सेक्टर 18 में जो आग लगी है उसका दिल दहला देने वाला नजारा दूर से ही नजर आ रहा है।

विज्ञापन

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कितना भयानक मंजर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ