12 घंटे में दो बार कांपी उत्तराखंड की धरती; लोगों को याद आई मोरक्को की तबाही!

Earthquake, Two Earthquakes Hit Uttarakhand, Uttarakashi Earthquake
विज्ञापन

Two Earthquakes Hit Uttarakhand Within 12 Hours: मोरक्को में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप से दुनिया में सनसनी फैल गई। लोग अभी इस दहशत से निकल नहीं पाए थे कि उत्तराखंड में 12 घंटे में लगातार दो बार धरती कांप गई। हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता काफी कम रही, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।

दहशत में आए लोग, तीव्रता थी कम

जानकारी के मुताबिक, इस साल उत्तराखंड में 15 से ज्यादा भूकंप आए हैं। बताया गया है कि सभी भूकंप काफी कम तीव्रता के थे। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के उच्च भूकंपीय गतिविधियों वाले क्षेत्र में IV और V कैटेगरी के भूकंप आते हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता का भूकंप आया।

Advertisment

जमीन से 5 किमी नीचे था केंद्र

उत्तरकाशी में भूकंप सुबह 3:48 बजे धरती की सतह से करीब 5 किमी नीचे आया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में 12 घंटे के भीतर आया यह दूसरा भूकंप था। इससे पहले रविवार शाम करीब 4.41 बजे उत्तराखंड के चमोली जिले में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) देश में 24/7 आधार पर भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत केंद्र की नोडल एजेंसी है।

29 अगस्त को भी आए थे लगातार दो भूकंप

रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में क्रमशः 2.8 और 2.5 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। इस साल उत्तराखंड में 15 से ज्यादा भूकंप आए हैं। गनीमत रही कि सभी कम तीव्रता के थे। उत्तराखंड में उच्च भूकंपीय गतिविधि की रिपोर्ट है, अधिकांश भूकंपीय क्षेत्र IV और V के तहत आते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ