---विज्ञापन---

सड़क पर बेपरवाह घूम रही थी बच्ची, SUV ने मोड़ पर रौंदा, CCTV Video आया सामने

Lucknow SUV Crush Girl: लखनऊ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक एसयूवी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर बच्ची को सड़क पर कुचल डाला। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें चालक की लापरवाही सामने आ रही है।

---विज्ञापन---

Lucknow SUV Crush Girl: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक SUV चालक ने बच्ची को बीच सड़क रौंद डाला। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें एसयूवी चालक की लापरवाही सामने आई है।

एसयूवी ने मोड़ पर बच्ची को रौंदा 

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क पर बेपरवाह घूम रही थी। इस दौरान उसके पास न तो परिजन थे और न ही कोई और…फिर  कुछ गाड़ियां भी उसके पास से गुजरती हैं। इतने में एक एसयूवी आती है और लापरवाही से मोड़ पर मुड़ती है। जैसे ही एसयूवी टर्न करती है, बच्ची उसके नीचे आ जाती है। फिर टायर बच्ची पर चढ़ जाते हैं। इसके बाद बच्ची बेसुध हो जाती है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक घटना मानसरोवर योजना के सेक्टर-ओ में हुई। यह कॉलोनी सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस घटना के बाद से ही लोगों में रोष है। पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिछले महीने हुई थी दो लोगों की मौत

आपको बता दें कि लखनऊ में इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। जिसमें तेज रफ्तार एसयूवी ने दो लोगों को कुचल दिया था। इसमें बाइक और साइकिल सवार की मौत हो गई थी। ये घटना पिछले महीने हुई थी। इस घटना में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और साइकिल सवार को कुचल दिया था। इसमें उनकी जान चली गई थी।

---विज्ञापन---

इनपुट: मनोज पांडेय, लखनऊ

ये भी पढ़ें: बहन की हत्या कर घर में बना दी कब्र, 19 दिन के बाद खुला शराब का काला सच

---विज्ञापन---

First published on: Apr 03, 2024 11:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola