मोबाइल नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं, यूपी के एक गांव में मतदान का हुआ बहिष्कार

UP 7th Phase Voting : उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण की वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों पर वोटरों की कतारें लगी हैं। इस बीच सोनभद्र में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग है कि मोबाइल नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं डालेंगे।

UP voting boycott

यूपी में मतदान का बहिष्कार।

Voting Boycott In UP : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान जारी है। 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश से मतदान बहिष्कार की खबर सामने आई है। करीब 30 हजार मतदाताओं ने वोट डालने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।

विज्ञापन

सोनभद्र जिले की जुगैल ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को मतदान का बहिष्कार किया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ‘मोबाइल नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए। इस गांव में करीब 30 हजार वोटर हैं। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन

जानें वोटरों ने क्यों किया मतदान का बहिष्कार?

विज्ञापन

इसे लेकर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बताया कि गांव में नेटवर्क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। यहां के लोग इमरजेंसी नंबर पर भी फोन नहीं कर पाते हैं। अगर किसी को मोबाइल से बात करनी होती है तो उसे पहाड़ पर चढ़कर फोन लगाना पड़ता है।

विज्ञापन

यूपी की इन सीटों पर हो रही वोटिंग

यूपी के पूर्वांचल की 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटें शामिल हैं। इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, अनुप्रिया पटेल, अफजाल अंसारी, रवि किशन समेत कई दिग्गज नेताओं और उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ