यूपी में मुहर्रम और कांवड़ यात्रा की क्या हैं तैयारियां? SP ने दी ताजा जानकारी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। साथ ही उससे पहले मुहर्रम का भी त्योहार है। इस महीने में दो समुदाय के दो बड़े आयोजन होने हैं, जिसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के SP ने तैयारियों को लेकर जानकारी दी है।

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाली दुकानों की नेम प्लेट पर विवाद चल रहा है। इस आदेश के बाद से ही पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। हालांकि, पिछले साल भी दुकानदारों के लिए इस तरह का आदेश दिया गया था। जुलाई के महीने में हिंदू समुदाय की कांवड़ यात्रा और मुस्लिम समुदाय का मुहर्रम का त्योहार आने वाला है। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए खास रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन

सभी तैयारियां पूरी

मुस्लिम समुदाय के लिए मुहर्रम का त्योहार महत्वपूर्ण माना जाता है। अभी मुहर्रम का महीना चल रहा है। वहीं, इसका त्योहार 6 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दौरान, गांव और शहरों से ताजिए निकाले जाते हैं। इसको लेकर मुरादाबाद के SP रणविजय सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘हमने मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। शांति समिति की सभी बैठकें हो चुकी हैं। हमने सभी पक्षों के साथ बैठक की है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

ड्रोन का भी होगा इस्तेमाल

SP रणविजय सिंह ने कहा कि ‘मुरादाबाद में दो रास्ते हैं। इन दोनों मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही जिन रास्तों से ताजिए निकलेंगे उनकी भी पूरी जानकारी ले ली गई है।’ पुलिस ने त्योहार के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा है। इसके अलावा, कांवड़ यात्रा के लिए कांठ रोड और दूसरा गढ़मुक्तेश्वर रोड पर भी श्रद्धालुओं के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। SP ने बताया कि जिन जगह पर जरूरत होगी, वहां पर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ