Ghaziabad news: कांवड़ मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, जानिए क्या दिए डीएम ने आदेश

Ghaziabad news: 11 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। परिवहन विभाग से लेकर विद्युत निगम तक सभी अपनी-अपनी तैयारियां करने में जुटे हैं। यात्रा की तैयारी को लेकर गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

कांवड़ यात्रा

विज्ञापन

11 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। परिवहन विभाग से लेकर विद्युत निगम तक सभी कावड़ यात्रा को लेकर अपनी-अपनी तैयारियां करने में जुटे हैं। यात्रा की तैयारी को लेकर गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है। कावड़ मार्ग के सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकान पर नेम प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है।

निर्धारित समय पर खुलेंगी शराब की दुकानें

कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कावड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की धार्मिक भावनाएं आहत न हो इसको देखते हुए शहर की सभी मीट की दुकाने कावड़ यात्रा के दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके अलावा शराब की दुकान भी निर्धारित समय पर खुलनी और बंद होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को शराब की दुकानों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की अशांति या माहौल खराब ना हो सके। वहीं कावड़ मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों को पता होना चाहिए कि वह किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं। इसके लिए सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर नेम प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। वहीं दुकानदारों को उचित मूल्य पर सामान बेचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

कांवड़ मार्ग को किया जा रहा पूरी तरह ठीक

जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, शहर में पड़ने वाले कावड़ मार्ग की सड़कों को पूरी तरह से ठीक किया जा रहा है और जिन जगहों पर अंधेरा या कम रोशनी होती है, वहां पर उजाले की उचित व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा कावड़ मार्ग पर पड़ने वाले बिजली के खम्भों पर भी कई फीट ऊपर तक प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके। इसके अलावा दूधेश्वर नाथ मंदिर के पास बैरिकेटिंग की जाएगी, ताकि मंदिर में जल चढ़ाने आने वाले भक्तों को किसी तरह की भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ