पश्चिम बंगाल में बवाल, तालाब में फेंकी EVM, दो गुटों में हिंसक झड़प, बरामद हुआ बम

South 24 Parganas Violence : पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग के बीच जमकर बवाल हुआ। दो गुट आमने-सामने आ गए। भीड़ ने तालाब में ईवीएम फेंक दी। पुलिस ने मौके से बम बरामद किया।

पश्चिम बंगाल में तालाब में EVM फेंकी।

पश्चिम बंगाल में तालाब में EVM फेंकी।

West Bengal Violence : देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल से हिंसक झड़प की बड़ी खबर सामने आई है। गुस्साई भीड़ ने पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा किया और फिर ईवीएम को तालाब में फेंक दिया। मौके पर तैनात सुरक्षाबलों के जवान भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

भीड़ ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंका

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ नंबर 40 और 41 की ईवीएम को पानी में फेंक दिया गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने वोटरों को धमकाया, जिससे भीड़ आक्रोशित हो गई और उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तालाब में फेंक दिया। यह घटना वोटिंग शुरू होते ही हुई।

विज्ञापन

जादवपुर में भी हिंसक झड़प

वहीं, मतदान शुरू होने से पहले दक्षिण 24 परगना के जादवपुर में स्थित भांगड़ इलाके में हिंसा हुई। अचानक से दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे चलाए। यह भी आरोप है कि यहां बम फोड़े गए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बम बरामद किया है।

विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों पर भी हमला

इस दौरान सुरक्षा कर्मियों पर भी हमला किया गया। स्थानीय पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मामले को संभालते हुए लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर किसी की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

टीएमसी समर्थकों पर हमला करने का आरोप

पश्चिम बंगाल में सीपीआई (एम) और आईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भांगर में टीएमसी समर्थकों ने हमला किया, जिसमें ISF के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे उपद्रवियों को भगाने के लिए लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में वोटिंग

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटें हैं, जहां सात चरणों में वोटिंग हो रही है। आज अंतिम चरण का मतदान जारी है। सातवें चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण से हिंसा की खबरें आ रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ