हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sambhal News: पुलिस को मिले 40 से ज्यादा पत्र, हिंसा करने वालों के बारे में दी ये जानकारी

Sambhal Violence: पत्रों में बताया गया कि हिंसा से एक रात पहले बुलंदशहर, रामपुर, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद से बाहरी लोग जिले में पहुंचे थे।

विज्ञापन
पुलिस को बरामद पत्र और संभल में गश्त करते पुलिसकर्मियों की फाइल फोटो

Sambhal Violence: संभल हिंसा में सोमवार को पुलिस की जांच में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस को हिंसा संबंधी 40 पत्र प्राप्त हुए। पुलिस को मिले इन पत्रों को हिंसाग्रस्त अलग अलग इलाकों के बारे में सूचना दी  है। इन पत्रों में हिंसा में शामिल लोगों के बारे में बताया गया है। सूत्रों के अनुसार हिंसा में शामिल लोग कौन थे? ये लोग कहां से आए थे? इसकी पूरी जानकारी इन पत्रों में है।

ये भी पढ़ें: एनकाउंटर में ढेर तीनों खालिस्तानी आतंकी कौन? कहां के रहने वाले थे और पुलिस ने कैसे मार गिराए

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन पत्रों में बताया गया है कि हिंसा में शामिल अधिकांश लोग संभल के आसपास और यूपी के अन्य जिलों से बुलाए गए थे। सभी पत्रों में संभल हिंसा में बाहर के लोगों के शामिल होने का ज़िक्र है। पत्रों में बताया गया कि हिंसा से एक रात पहले बुलंदशहर, रामपुर, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद से बाहरी लोग जिले में पहुंचे थे।

विज्ञापन

15 संदिग्ध लोगों से की पूछताछ, बनाई गई पुलिस की 5 टीमें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हिंसा के संबंध में जानकारी देने वाले कुछ पत्र मिले हैं, फिलहाल उनकी सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए पुलिस की 5 टीमें बनाई गई हैं, जो संभल और यूपी के अन्य जिलों में छानबीन में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हिंसा के संबंध में 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है।

ये भी पढ़ें: मशहूर एक्टर के ‘किडनैपर’ का एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली; तमंचा भी बरामद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola