एनकाउंटर में ढेर तीनों खालिस्तानी आतंकी कौन? कहां के रहने वाले थे और पुलिस ने कैसे मार गिराए

Khalistani Terrorists Killed in Encounter: पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकियों की शिनाख्त हो गई है। तीनों गुरदासपुर में पुलिस थानों पर ग्रेनेड अटैक करने के आरोपी थे। तीनों का सुराग मिलने पर घेरकर इनका एनकाउंटर किया गया।

Khalistani Terrorists Killed in Encounter

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकी।

विज्ञापन

Who Are Khalistani Terrorists Killed in Encounter: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पूरनपुर इलाके हरदोई ब्रांच नहर के पास पुलिस और खालिस्तानी आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में तीनों खालिस्तानी आतंकी घायल हो गए। तीनों को पुलिस घायल अवस्था में CHC पूरनुपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने मिलकर खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। DGP पंजाब गौरव यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि की।

तीनों खालिस्तानी आतंकी पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर शहर में पुलिस थानों पर दिसंबर महीने में 2 दिन में 2 ग्रेनेड अटैक करने के आरोपी थी। पंजाब पुलिस काफी समय से तीनों को तलाश रही थी। सुराग लगने पुलिस ने तीनों को घेरकर ढेर कर दिया। तीनों खालिस्तानी आतंकियों से हथियार भी बरामद हुए। इनमें 2 AK राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल तथा जिंदा कारतूस शामिल हैं। आइए इन तीनों के बारे में जानते हैं कि वे कौन थे? कहां के रहने वाले थे? क्या करते थे और इन तीनों ने क्या किया था, जो पुलिस ने मार गिराया?

विज्ञापन

गुरदासपुर जिला निवासी थे तीनों खालिस्तानी आतंकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकी गुरदासपुर जिले के ही रहने वाले थे। एक आतंकी का नाम गुरविंदर सिंह था। उसकी उम्र 25 साल थी और वह मोहल्ला कलानौर का रहने वाला था। उसके पिता का नाम गुरुदेव सिंह था। वह खालिस्तानी कमांडो फोर्स एक एक्टिव मेंबर था। दूसरे आतंकी का नाम वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि था। उसकी उम्र 23 साल और पिता का नाम रंजीत सिंह उर्फ जीता था। वह कलानौर शहर के गांव अगवान का निवासी थी। वह भी खालिस्तानी कमांडो फोर्स का मेंबर था और उनके साथ मिलकर पंजाब पुलिस पर अटैक करने की साजिशें रचता था।

तीसरे आतंकी का नाम जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह था। उसकी उम्र सिर्फ 18 साल थी और वह कलानौर शहर के ही गांव निक्का सूर का रहने वाला था। जसन भी खालिस्तानी कमांडो फोर्स का एक्टिव मेंबर था। तीनों मिलकर पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों के लिए काम करते थे। तीनों ने मिलकर गुरदासपुर जिले में 19 और 21 दिसंबर को बख्शीवाल चौकी और बंगा वडाला गांव के पुलिस थाने पर ग्रेनेड अटैक किया था।

विज्ञापन

कैसे हुआ एनकाउंटर?

DGP पंजाब गौरव यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पंजाब में 28 दिन में 8 ग्रेनेड अटैक हुए। पुलिस एक अटैक को विफल करने में कामयाब हुई। गुरदाससपुर में 19 और 21 दिसंबर को हुए ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) और खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने ली थी। पुलिस को हमला करने वाले खालिस्तानी आतंकियों की काफी समय से तलाश थी।

विज्ञापन

इस बीच मुखबिर से पता चला कि तीनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर इलाके में छिपे हैं। पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर तीनों की लोकेशन ट्रेस की तो वह हरदोई ब्रांच नहर के पास मिली। आज सुबह दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने तीनों को ललकारा तो वे फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस के सामने तीनों ज्यादा देर टिक नहीं पाए। तीनों गोलियां लगने से घायल हो गए थे, जिसने पुलिस अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ