SP Candidates List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की कई बड़ी सीटों के नाम शामिल हैं। फूलपुर से लेकर श्रावस्ती और जौनपुर से सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं सातों सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने पुराने उम्मीदवार ही उतारे हैं।
नई लिस्ट में किसे मिला मौका?
समाजवादी पार्टी की नई लिस्ट में उत्तर प्रदेश की ही सात सीटें शामिल हैं। सपा ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से रामशिरोमणि शर्मा, डुमरियागंज से भीष्म शंकर कुशल तिवारी, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को टिकट दिया गया है।
किन सीटों पर नहीं उतरे प्रत्याशी?
अखिलेश यादव की पार्टी सपा कांग्रेस के नेतृत्व वाली INDIA गठबंधन का हिस्सा है। वहीं यूपी की 80 सीटों में से सपा 63 सीट और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 19 अप्रैल से यूपी में वोटिंग शुरू होने वाली है और सभी सात चरणों में यूपी की अलग-अलग सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। हालांकि सपा ने अभी भी कई सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, जिनमें से एक नाम समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज का भी शामिल है। बता दें कि कन्नौज के अलावा सपा ने फतेहपुर, कौशाम्बी, कैसरगंज, कुशीनगर और बलिया में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
कांग्रेस की तीन सीटों पर नहीं उतरे प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी ने भी 3 बड़ी सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इस लिस्ट में दो नाम कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली के ही है। जहां बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी अमेठी में चुनाव लड़ रही हैं तो अमेठी अभी भी कांग्रेस प्रत्याशी की राह देख रही है। इसके अलावा यूपी की हॉट सीट कही जाने वाली रायबरेली से भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। साथ ही इलाहाबाद सीट पर भी कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
5 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
6 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
7 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
9 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
10 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
10 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
11 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
12 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
23 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines