हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

14 की जगह 15 रुपये में दी पानी की बोतल, रेलवे ने वेंडर पर लगाया इतना जुर्माना

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रेल नीर पानी की बोलत को लेकर विवाद सामने आया है. यहां एक वेंडर ने व्यक्ति को रेल नीर पानी की बोलत 14 रुपये की जगह 15 रुपये में बेच दी. इसके बाद रेलवे ने वेंडर पर कार्रवाई की है. रेलवे ने वेंडर पर रेल नीर की बोतल 14 रुपये की जगह 15 रुपये में बेचने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रेल नीर पानी की बोलत को लेकर विवाद सामने आया है. यहां एक वेंडर ने व्यक्ति को रेल नीर पानी की बोलत 14 रुपये की जगह 15 रुपये में बेच दी. इसके बाद रेलवे ने वेंडर पर कार्रवाई की है. रेलवे ने वेंडर पर रेल नीर की बोतल 14 रुपये की जगह 15 रुपये में बेचने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.

रेलवे ने लिया वेंडर पर एक्शन

मिली जानकारी के अनुसार, एक यात्री ने लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से पानी की बोतल खरीदी तो दुकानदार ने 15 रुपये मांगे. जिसके बाद यात्री और वेंडर के बीच जमकर बहस हुई. घटना के बाद यात्री ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कर दी. रेलवे ने जांच की तो मामला सही पाया गया. इसके बाद वेंडर के ऊपर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है.

यह भी पढ़ें- Noida News: दिवाली पर 305 बसें लगाएंगी लखनऊ का 1 हजार से अधिक चक्कर, यात्रियों को घर पहुंचने में होगी सहूलियत

विज्ञापन

22 सितंबर को हुआ था ये नियम लागू

रेलवे ने रेल नीर की कीमतों में कटौती की है. यह कटौती जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की दरों में हाल ही में हुई कमी के बाद की गई है. इसका मकसद टैक्स में कमी का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है. यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू कर दिया गया था लेकिन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आजतक लागू नहीं किया गया है.

रेल नीर का पैसा हुआ कम

रेलवे ने रेल नीर की बोतलों की मैक्सिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) कम कर दी है. एक लीटर बोतल की कीमत 14 रुपये है. पहले यह 15 रुपये में मिलती थी. इसी तरह पहले 10 रुपये में मिलने वाली आधा लीटर पानी के बोतल की कीमत अब 9 रुपये है. रेलवे बोर्ड ने 20 सितंबर को सभी जनरल मैनेजरों और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के सीएमडी को एक पत्र भेज दिया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola