Maha kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से आए परिवार के लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। कार सवारों को रानाताली इलाके के पास एक ट्रेलर ने रौंद दिया। इसके बाद ट्रेलर ने पैदल जा रहे एक ट्रक चालक को भी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों के शव गैस कटर से कार को काटकर निकालने पड़े।
यह भी पढ़ें:Video: सड़क पर ऑटो चलाते ड्राइवर बना सिंगर, मस्ती में गाया कोल्डप्ले का ‘स्काई फुल ऑफ स्टार्स’
बताया जा रहा है कि तीन मृतकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश मिश्रा शामिल हैं। वहीं, दो अन्य मृतकों की पहचान मीरजापुर के नरायनपुर चौकी क्षेत्र के बरईपुर गांव के रहने वाले ट्रक चालक गुड्डू और रामानुजगंज के बोहला गांव के रहने वाले सनाउल्लाह के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में दुर्लभ मामला… मां के पेट में पल रहे शिशु में मिला भ्रूण; डॉक्टरों ने बताई ये वजह
पुलिस अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा क्रेटा कार से अपनी फैमिली के साथ कुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी, छोटे भाई की पत्नी, दो बेटे और एक अन्य शख्स सवार थे।
3 घायलों को किया गया रेफर
कार रानीताली के पास पहुंची थी। इस दौरान एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर तेज होने के कारण कार का एयरबैग भी खुल गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के शव दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाए गए। पुलिस के अनुसार 3 घायलों को इलाज के लिए चोपन सीएचसी में दाखिल करवाया गया है। वहां से उनको वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
18 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines