प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार को मेरठवासियों को यातायात की एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के विस्तार का उद्घाटन करेंगे, जिससे घंटों का सफर अब महज 50 मिनट में पूरा हो सकेगा. तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11.50 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे मेरठ पहुंचेंगे. इसके बाद शताब्दी नगर स्टेशन पर वे देश की पहली रीजनल रैपिड रेल सिस्टम और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. इस उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
CM योगी आदित्यनाथ ने लिया तैयारियों का जायजा
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को खुद मेरठ पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने शताब्दी नगर और मेरठ साउथ स्टेशन का दौरा किया और उस मंच का भी अवलोकन किया जहां से प्रधानमंत्री ट्रेनों को रवाना करेंगे. सीएम योगी ने मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा और अन्य प्रबंधों को देखा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आम जनता को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और सभी संसाधन मुस्तैद रखे जाएं.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: 12 राज्यों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट, 24 फरवरी तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा
विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है नई मेट्रो प्रणाली
मुख्यमंत्री ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन की सुविधाओं को विश्वस्तरीय बताया और इसकी जमकर सराहना की. शताब्दी नगर स्टेशन को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है. प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ियों के पास मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां से ट्रेनें अपनी रफ्तार भरेंगी. अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने स्टेशन पर बने स्टालों और यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया. यह नया रेल सिस्टम आधुनिक तकनीक से लैस है, जो न केवल समय बचाएगा बल्कि मेरठ और आसपास के इलाकों के विकास को भी नई गति प्रदान करेगा.
जनसभा और कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रबंध
उद्घाटन के बाद होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं. मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं के आने-जाने, वाहनों की पार्किंग और उनके भोजन-पानी की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और सभी को समय पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाए. प्रधानमंत्री का यह दौरा मेरठ के बुनियादी ढांचे और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है.