Noida: कोहरे और बढ़ती सर्दी को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। डीएम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को अब सुबह 9 बजे से खोला जाएगा।जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूल संचालक इस आदेश का कड़ाई से पालन करें। इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण रात आठ से सुबह आठ बजे तक रोडवेज की सभी बसें बंद कर दी गई हैं।

और पढ़िए – मध्य प्रदेश में सता रही सर्दी, कई जिलों में तापमान लुढ़का, ठंड बढ़ी

विज्ञापन

https://twitter.com/DeptGbn/status/1605575578899210240?s=20&t=RFHAegjBAR5aN-AwRcYndg

 

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने 22 दिसंबर से कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से खोलने का आदेश दिया है। इसके लिए सभी स्कूल संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने आईसीएसई बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, यूपी बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्ड के स्कूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि 22 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे से प्रारंभ किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ