Noida suicide: गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर फिर आत्महत्या, पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लिए

Noida Suicide
विज्ञापन

Noida suicide: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line) के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर बीबीए के एक छात्र ने भी आत्महत्या की थी।

और पढ़िए –Bihar Hindi News: छपरा में 17 साल की लड़की के साथ रेप की कोशिश, विरोध पर की हत्या

विज्ञापन

गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन की है घटना

घटना मंगलवार देर शाम की बताई गई है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार कर रहे एक 16 वर्षीय लड़के ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। नोएडा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान लड़के ने दम तोड़ दिया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1615415636854964224

घायल ने सफदरजंग अस्पताल में जम तोड़ा

नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 16-17 साल के लड़के ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। घायल होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। सामने आया है कि लड़का नोएडा के सेक्टर-36 का रहने वाला था।

विज्ञापन

पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए

सूचना पर पहुंचे लड़के के दोस्तों ने नोएडा पुलिस को बताया कि वह किसी निजी मामले को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। आशंका है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया हो। पुलिस अधिकारियों ने मेट्रो स्टेशन से सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़के के परिवार, उसके दोस्तों और अन्य लोगों के बयान जल्द ही दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन

नॉलेज पार्क स्टेशन से कूदा था एक छात्र

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय बीबीए छात्र नीतीश कुमार ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन में आत्महत्या कर ली थी। वह स्टेशन से कूद गया। गंभीर रूप से घायल नीतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब तीसरे दिन उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

गोल्फ कोर्स स्टेशन पर पहले भी हुई ऐसी घटना

जबकि पिछले साल यानी सितंबर 2022 में गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर चलती मेट्रो ट्रेन के सामने गिरकर 47 वर्षीय एक शख्स की भी मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि वह फिसल कर चलती ट्रेन के सामने गिर गया था, लेकिन बाद में अधिकारी ने कहा था कि यह आत्महत्या है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ