Noida: जमीन के विवाद में सौतेले भाइयों के परिवार भिड़े, फायरिंग-मारपीट, महिला समेत 5 लोग गिरफ्तार
Edited By Naresh Chaudhary

Madhya Pradesh Bhopal Case
Edited By Naresh Chaudhary

Madhya Pradesh Bhopal Case
Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक ही परिवार के पक्ष आमने-सामने आ गए। कई राउंड फायरिंग हुई। इतने ही नहीं, दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। बताया गया है कि मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। विवाद दो सौतेले भाइयों के परिवारों में है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में फोर्स तैनात है।
जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा के सेक्टर-142 क्षेत्र का है। यहां के गांव शहदरा में सूरजमल का परिवार रहता है। बताया गया है कि उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी का नाम चंद्रमती और दूसरी पत्नी का नाम वीरमती है। चंद्रवती के बेटे का नाम बलराज है। चंद्रवती की मृत्यु के बाद सूरजमल ने वीरमती से दूसरी शादी की थी, जिसका बेटा केसराज है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सूरजमल की भी मृत्यु हो चुकी है।
नोएडा पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरजमल की मृत्यु के बाद वीरमती ने जमीन के तीन हिस्से किए। एक हिस्सा अपने पास रखते हुए उसने दो हिस्से बलराज और केसराज को दे दिए। इसी बात को लेकर बलराज और केसराज में विवाद हो गया। बताया गया है कि दोनों भाइयों में काफी समय से मुकदमेबाजी भी चल रही है। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
बताया गया है कि बलराज और केसराज के बेटे भी आपस में रंजिश मानते हैं। रविवार को दोनों पक्षों में देखते ही देखते फायरिंग हो गई। एक दूसरे पर लाठियां लेकर टूट पड़े। दोनों ओर से कई लोग घाटल हुए हैं। वहीं दिन दहाड़े फायरिंग की सूचना पर नोएडा पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: