आपत्तिजनक चीजें और रेव पार्टी, Noida में फ्लैट में पकड़े गए 50 युवक-युवतियां

Noida Rave Party Busted: यूपी के नोएडा स्थित सेक्टर 94 के सुपरनोवा सोसायटी में सुबह-सुबह पुलिस पहुंची और एक फ्लैट के अंदर से करीब 50 लड़के और लड़कियां पकड़े गए।

Noida Rave Party Busted

पुलिस ने नोएडा में रेव पार्टी का किया भंडाफोड़

Noida Rave Party Busted: यूपी के नोएडा स्थित सेक्टर 94 के सुपरनोवा सोसायटी में आज सुबह जब पुलिस पहुंची तो हैरान रह गई। एक फ्लैट के अंदर से करीब 50 लड़के और लड़कियां पकड़े गए। सभी युवकों पर फ्लैट में रेव पार्टी करने का आरोप है। सोसायटी के लोगों की शिकायत पर थाना सेक्टर 126 पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोसायटी के लोगों ने बताया कि पार्टी के आयोजक पैसे लेकर लड़के-लड़कियां बुलाते हैं। इसके बाद सोसायटी के फ्लैटों को रेंट पर लेकर होटल की तरह यूज किया जाता है। पुलिस को फ्लैट से शराब की बोतलें और कई नशीले पदार्थ भी मिले हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपियों समेत 35 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 04 मुख्य आरोपियों के साथ-साथ 35 लोगों को थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेव पार्टी में एंट्री केे लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसमें सिंगल एंट्री में 500 रुपये और कपल एंट्री की फीस 800 रुपये थी। फिलहाल पुलिस फ्लैट पर छापेमारी के बाद पकड़े गए लड़के-लड़कियां से पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ