---विज्ञापन---

नोएडा पुलिस का सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल सस्पेंड, इस काम की मिली सजा

Uttar Pradesh Noida Police: नोएडा में एक सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की वजह से कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई में समय बीत रहा था। जिसके बाद कोर्ट ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Noida Police: नोएडा पुलिस की डीसीपी महिला सुरक्षा ने सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया है। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल ने महिला थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपियों को कोर्ट के समन तामील कराने में लापरवाही बरत रहे थे। इसकी शिकायत डीसीपी महिला सुरक्षा से की गई। जिसके बाद यह एक्शन हुआ है।

समन तामील कराने में बरती लापरवाही

---विज्ञापन---

पुलिस के मुताबिक, एक पीड़िता ने महिला थाने में सुसराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा केस की विवेचना के बाद आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में केस विचाराधीन है। केस के संबंध में आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के मामले में पिछले दिनों समन जारी किए गए थे। आरोप है कि महिला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर जनार्दन शर्मा और हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार ने आरोपियों को कोर्ट के समन तामील कराने में लापरवाही बरती।

कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से की शिकायत

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों के इस कृत्य के चलते कोर्ट में चल रहे केस की सुनवाई में समय बीत रहा था। कोर्ट द्वारा पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। जिसके बाद इसकी जांच की गई।

सस्पेंड के बाद विभागीय जांच शुरू

---विज्ञापन---

डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने बताया कि समन तामील कराने में लापरवाही बरतने पर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने पर विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

First published on: Apr 17, 2025 09:42 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola