Noida Airport से फ्लाइट उड़ने की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब और कहां के लिए सुविधा

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर ट्रायल रन की पूरी तैयारी कर ली गई है। दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य एयरपोर्ट के प्रबंधन से संपर्क किया गया है।

Air Kerala

Air Kerala

विज्ञापन

Jewar Airport first flight: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दरअसल, 15 नवंबर से यहां विमानों का ट्रायल रन शुरू होना है। इस ट्रायल रन में विभिन्न राज्यों से फ्लाइट यहां लैंड होंगी और रवाना की जाएंगी। यह ट्रायल रन करीब एक महीने 15 दिसंबर तक चलेगा। हालांकि इस ट्रायल रन के दौरान आवाजाही करने वाली इन उड़ानों में कोई यात्री नहीं होगा।

नोएडा एयरपोर्ट पर इस ट्रायल रन की पूरी तैयारी कर ली गई है। दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य एयरपोर्ट के प्रबंधन से संपर्क किया गया है। बता दें कि ट्रायल रन के बीच एक दिन 30 नवंबर को यहां यात्रियों के साथ विमान की रनवे पर लैंडिंग होगी। इसकी अनुमति ली जा रही है। इस ट्रायल में रनवे पर विमान उतरने और रवाना होने के दौरान सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा।

Advertisment

 30 उड़ानें संचालित करने की है योजना 

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को नोएडा एयरपोर्ट के निर्माणकार्य का शिलान्यास किया था। यहां अप्रैल 2025 से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होनी है, बताया जा रहा है कि पहले दिन में कुल 30 उड़ानें संचालित किए जाने की योजना हैं। इनमें 25 घरेलू, तीन अंतरराष्ट्रीय और दो कार्गो उड़ानें शामिल होंगी।

विज्ञापन

सिंगापुर के लिए उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट

जानकारी के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट से 17 अप्रैल 2025 को पहली फ्लाइट सिंगापुर और फिर दुबई के लिए उड़ान भरेंगी। बता दें एयरपोर्ट का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। पहली उड़ान से 90 दिन पहले उड़ानों की टिकट बुकिंग कर सकेंगे। इस बारे में यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट पर उड़ान के लिए जरूरी लाइसेंस का आवेदन और रनवे की टेस्टिंग 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान एयरपोर्ट पर कई एयरलाइंस के विमानों की लैंडिंग की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ