---विज्ञापन---

Kasganj में 4 महिलाओं की मौत का सच आया सामने, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

Major Accident in kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मिट्टी का बड़ा टीला ढहने से चार महिलाओं की मौत हो गई है। अभी भी मलबे में कई महिलाएं फंसी हुई हैं। हादसे के बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। विस्तार से हादसे के बारे में जान लेते हैं।

---विज्ञापन---

Accident in kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मोहनपुरा में खुदाई के दौरान मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया। जिसकी वजह से चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। अभी भी मलबे में कई महिलाओं के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिले के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एकदम टीला ढहने से 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मंगलवार को सुबह के समय हादसा हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन में जेसीबी की मदद ली गई। गांव रामपुर और कातौर गांव के बीच हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें: अस्पताल घर आएगा…और होगा इलाज! कई ऑपरेशन थियेटर, Lifeline Express इन लोगों को देती है सुविधा

---विज्ञापन---

मिट्टी की खुदाई में लगे लोगों के ऊपर अचानक ढाय गिर गई। जिसकी वजह से लगभग 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। मलबे में दबी अधिकतर महिलाएं गांव रामपुर की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ढाय खोखली थी। जैसे ही महिलाओं ने मिट्टी की खुदाई शुरू की, अचानक ढाय महिलाओं और बच्चियों के ऊपर आ गिरी। इसके बाद एक-एक करके लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां एक बच्ची समेत चार महिलाओं को मृत घोषित किया गया है।

---विज्ञापन---

सीएम ने दिए जांच के आदेश

हादसे में 32 साल की रामबेटी पत्नी दान पाल, 35 साल की प्रेम देवी पत्नी गंगा प्रसाद, 33 साल की सरस्वती पत्नी रघुवीर और 12 वर्षीय पिंकी पुत्री मानपाल की मौत हुई है। ये सभी रामपुर की निवासी थीं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भी लोगों से आकर बात की। हादसे के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: PMJAY Scheme: 5 लाख का इंश्योरेंस फ्री कैसे मिलेगा? जान लें आवेदन करने की प्रक्रिया

First published on: Nov 12, 2024 03:13 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola