Noida: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवती ने अपने अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवती गंभीर रुप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेटी के इस कदम से परिवार सदमे में है। पुलिस के संज्ञान में पूरा मामला है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
MBA की छात्रा है युवती
यह पूरा मामला सेक्टर 121 का है। 24 साल की युवती MBA की छात्रा है। वह अजनारा होम्स सोसायटी में रहती है। उसकी दोस्ती एक 23 साल के लड़के से टेलीग्राम ऐप पर हुई थी। दोस्ती आगे बढ़ी तो दोनों के बीच प्यार हो गया। अब युवती उस लड़के से शादी करना चाहती है। लड़का बदायूं जिले का रहने वाला है।
रिश्ते के विरोध में लड़की के घरवाले
पुलिस के अनुसार, जब युवती के परिवार के सदस्यों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उन्होंने उनके रिश्ते का विरोध किया। युवती उस लड़के से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार के सदस्य इससे सहमत नहीं हैं।
घरवालों ने छीन लिया मोबाइल
अधिकारी ने कहा कि बुधवार को युवती के परिवार ने लड़की का फोन छीन लिया, इसी वजह से लड़की गुस्से में आ गई और दूसरी मंजिल पर अपने फ्लैट से नीचे कूद गई। उसे चोटें आईं और परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines