नोएडा का सबसे बड़ा मुद्दा PMO तक पहुंचा, डिप्टी सेक्रेटरी ने प्राधिकरण अधिकारियों से बनवाए नोट्स

नोएडा प्राधिकरण में मंगलवार को पीएमओ के डिप्टी सेक्रेटरी मंगेश घिल्डियाल पहुंचे। पीएमओ ने इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान पर बात की। इस बैठक में रेरा के वसूली अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

Noida News, Noida Authority, PMO Deputy Secretary, Greater Noida Authority, RERA, नोएडा खबर, नोएडा, नोएडा प्राधिकरण, पीएमओ उप सचिव, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, रेरा

पीएमओ डिप्टी सेक्रेटरी ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की बैठक

नोएडा में बिल्डर और बायर्स के बीच पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर दिल्ली स्थित पीएमओ ऑफिस में शिकायत की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को पीएमओ के डिप्टी सेक्रेटरी मंगेश घिल्डियाल नोएडा प्राधिकरण पहुंच गए। पीएमओ ने इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेरा अधिकारी भी बैठक में हुए शामिल

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के डिप्टी सेक्रेटरी मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, एसीईओ सौम्या श्रीवास्तव और नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी के साथ बैठक की। इस बैठक में रेरा के वसूली अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इसके बाद बिल्डरों और खरीदारों के साथ अलग से बैठक की। बताया जा रहा है कि करीब 2 से ढाई घंटे तक बैठक चली।

समस्याओं के समाधान पर मांगे सुझाव

इस बैठक के दौरान डिप्टी सेक्रेटरी मंगेश घिल्डियाल ने सभी से एक-एक करके इन समस्याओं को खत्म करने के सुझाव मांगे। सभी ने अपनी समस्या और उससे जुड़े सुझाव दिए। इस पर डिप्टी सेक्रेटरी ने कहा कि बिल्डर और बायर्स की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान होना चाहिए। कोशिश की जाए कि इनकी समस्याओं को अपने स्तर पर ही सुलझा लिया जाए, जिससे की लोगों को उन तक नहीं पहुंचना पड़े।

विज्ञापन

बिल्डर और बायर्स भी पहुंचे बैठक में

बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रतीक, गुलशन, आरजी के अलावा नोएडा के बिल्डरों ने हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा के कुछ बायर्स भी बैठक में मौजूद थे। इस दौरान नोट्स बनाए गए, जिन्हें उप सचिव अपने साथ ले गए। बता दें कि अमिताभ कांत की सिफारिश के बाद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रजिस्ट्रेशन की संख्या कम है। साथ ही, हज़ारों खरीदार ऐसे हैं जिन्हें फ्लैट का कब्ज़ा नहीं मिल पाया है। ये लोग लगातार पीएमओ में मेल और पत्राचार के जरिए अपनी शिकायतें रख रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ