UP Muzaffarnagar Crime News : उत्तर प्रदेश में यौन शोषण से दंग आकर एक किशोर ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने एक 50 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोप है कि बुजुर्ग ने लड़के के साथ यौन शोषण कर वीडियो बना लिया और फिर उसे बार-बार ब्लैकमेल करता था। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
घर में मिला था बुजुर्ग का शव
यह मामला मुजफ्फरनगर के एक गांव का है, जहां 20 मई को घर में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। एक किशोर ने इस घटना को अंजाम दिया, क्योंकि मृतक ने उस लड़के का यौन शोषण किया था। इसे लेकर व्यक्ति ने अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी और फिर ब्लैकमेल करके बार-बार उसका यौन शोषण करता था।
यह भी पढ़ें : तंबाकू मांगा, नहीं दिया तो गोलियों से भून डाला… जब ‘खाकी’ ही बनी हत्या की वजह
व्यक्ति के सिर पर भी हमला
इससे परेशान होकर 15 वर्षीय लड़के ने धारदार हथियार से बुजुर्ग का गला रेतकर सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया और हत्या के आरोप में नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।
यह भी पढ़ें : यूपी के मुजफ्फरनगर में टली बड़ी अनहोनी, 4 टाइमर बम बरामद, एक युवक गिरफ्तार
जानें पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले को लेकर ग्रामीण एसपी आदित्य बंसल ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले मृतक ने नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न किया था और अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी। मतृक की करतूत से तंग आकर किशोर ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस सभी एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines