VIDEO: 'राम सियाराम सियाराम जय जय राम...', जब मुस्लिम युवक ने सीएम योगी को सुनाया भजन

Muslim Youth Sang Bhajan: गोरखपुर में ‘दिव्य कला एवं संस्कृति’ प्रदर्शन के दौरान एक मुस्लिम युवक ने सीएम योगी को भजन सुनाया। देखें वीडियो…

Muslim youth sang bhajan in front of CM Yogi

मुस्लिम युवक ने सीएम योगी के सामने गाया भजन, देखें वीडियो

Muslim Youth Sang Bhajan In Front Of CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर जिले में तीन दिवसीय ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरण वितरित किए। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिव्यांगजन और निराश्रित बुजुर्गों के स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इस दौरान प्रदर्शनी में उन्होंने भजन गाने वाले एक मुस्लिम युवक से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

मुस्लिम युवक ने सुनाई गुरु वंदना

विज्ञापन

सीएम योगी जब दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी में निरीक्षण के दौरान मुस्लिम युवक से मिलने पहुंचे तो उसने सबसे पहले गुरु वंदना सुनाई। न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में आप युवक को ‘गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः’ गाते हुए सुन सकते हैं। इसके बाद मुस्लिम युवक ने ‘राम सियाराम… सियाराम जय जय राम’ भजन भी सुनाया।

विज्ञापन

सीएम योगी बोले- बहुत सुंदर

विज्ञापन

सीएम योगी ने भजन सुनने के बाद मुस्लिम युवक को शाबाशी भी दी। वे युवक के भजन से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने युवक की तरीफ करते हुए भजन को बहुत सुंदर बताया। इस दौरान उनके साथ गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।

वीडियो पर यूजर्स ने क्या कहा?

विज्ञापन

वीडियो पर यूजर्स ने भी अपने विचार रखे। एक यूजर ने कहा कि यह बात अविश्वसनीय जरूर है, लेकिन सही है। उसे ज्ञान प्राप्त है। वह जानता है कि ईश्वर एक है। इसलिए वह उसकी संगति का आनंद लेता है। दूसरे यूजर ने कहा- जय श्री राम।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ