---विज्ञापन---

VIDEO: अयोध्या में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी, कर्फ्यू नहीं लगेगा… राम मंदिर उद्घाटन पर खूब बोले योगी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं सुनाई देगी और न ही कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था।

---खबर नीचे जारी है---

Yogi Adityanath On Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मन भावुक है, भाव विभोर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर जिह्वा राम राम जप रही है। रोम रोम में राम बसे हैं. पूरा देश राममय है। ऐसा लग रहा है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं सुनाई देगी।

‘मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था’

---खबर नीचे जारी है---

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हर राम भक्त के हृदय में प्रसन्नता है, गर्व है और संतोष के भाव है। आखिरकार भारत को इसी दिन की तो प्रतीक्षा थी। भाव विभोर कर देने वाले इस दिन की प्रतीक्षा में लगभग 500 शताब्दी व्यतीत हो गई। दर्जनों पीढ़ियां अधूरी कामना लिए इस धरा धाम से साकेत धाम में लीन हो गईं, लेकिन प्रतीक्षा और संघर्ष का क्रम सतत जारी रहा। उन्होंने कहा कि आत्मा इस बात से प्रफुल्लित है कि राम मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार और अभिनंदन।

‘मिलिहहिं राम सगुन सुभ होई’

---खबर नीचे जारी है---

यूपी के सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2014 में आगमन के साथ ही भारतीय जनमानस कह उठा था- मोरे जियं भरोस दृढ़ सोई। मिलिहहिं राम सगुन सुभ होई।। उन्होंने रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज की भी तारीफ की और कहा कि हमने रामलला की जैसी कल्पना की थी, वैसी ही मूर्ति बनाई गई है।

---खबर नीचे जारी है---

‘सदियों तक अभिशप्त रही अयोध्या’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस अयोध्या नगरी को ‘अवनि की अमरावती’ और ‘धरती का बैकुंठ’ कहा गया, वह सदियों तक अभिशप्त थी, उपेक्षित रही, सुनियोजित तिरस्कार झेलती रही… लेकिन आज अयोध्या में त्रेतायुगीन वैभव उतर आया है। दिख रहा है कि यह धर्म नगरी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित हो रही है। पूरा विश्व दिव्य और भव्य अयोध्या का साक्षात्कार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक अयोध्या, आयुष्मान अयोध्या, स्वच्छ अयोध्या, सक्षम अयोध्या, सुरम्य अयोध्या, सुगम्य अयोध्या, दिव्य अयोध्या और भव्य अयोध्या के रूप में पुनरुद्धार के लिए हजारों करोड़ों रुपये वर्तमान में यहां पर भौतिक विकास के लिए लग रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

‘अयोध्या की परिक्रमा में अब कोई बाधा नहीं पाएगा’

यूपी सीएम ने कहा कि प्रभु राम की कृपा से अब कोई अयोध्या की परिक्रमा में बाधा नहीं बन पाएगा। अयोध्या की गलियों में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी, कर्फ्यू नहीं लगेगा। अभी तो यहां दीपोत्सव और रामोत्सव और राम नाम संकीर्तन से यहां की गलियां गूंजायमान होगी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:

Ram Lalla Idol: भव्य रामलला की मूर्ति में जड़े हैं हीरे, सोने का है धनुष और बाण

---खबर नीचे जारी है---

Ram Mandir: ‘न्यायपालिका ने न्याय की लाज रख ली…’, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने कहीं 10 बड़ी बातें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 22, 2024 05:41 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola