Ayodhya New Flights : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ी सौगात देते हुए अयोध्या को 8 नई फ्लाइट्स दी हैं। अब भक्तों को श्रीराम के दर्शन करने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नई उड़ानों के तहत अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से कनेक्ट किया जाएगा।
अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने में किसी भक्त को दिक्कत ना हो, इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक फरवरी से नई उड़ान बढ़ाने का ऐलान किया। इसके तहत देश के आठ अलग-अलग शहरों से फ्लाइट्स अयोध्या में लैंड और टेकऑफ करेंगी। नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसका उद्घाटन करेंगे।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्या के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। साथ ही इसे लेकर स्पाइस जेट ने फ्लाइट्स की टाइमिंग और रूट्स समेत सारी डिटेल जारी कर दी। आपको बता दें कि अयोध्या में राम भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। भारतीय रेलवे की ओर से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
जानें फ्लाइट्स की टाइमिंग और रूट
दिल्ली से अयोध्या रूट
डिपार्चर : 10:40
अराइवल : 12:00 बजे
दिन : बुधवार को छोड़कर रोजाना
अयोध्या-दिल्ली रूट
डिपार्चर : 08:40
अराइवल: 10:00 बजे
दिन : बुधवार को छोड़कर रोजाना
चेन्नई-अयोध्या रूट
डिपार्चर : 12:40
अराइवल : 15:15
दिन : सप्ताह के सातों दिन
अयोध्या-चेन्नई रूट
डिपार्चर : 16:00 बजे
अराइवल : 19:20
दिन : सप्ताह के सातों दिन
अहमदाबाद-अयोध्या रूट
डिपार्चर : 06:00 बजे
अराइवल : 08:00 बजे
दिन : बुधवार को छोड़कर रोजाना
अयोध्या-अहमदाबाद रूट
डिपार्चर : 12:30 बजे
अराइवल : 14:25
दिन : बुधवार को छोड़कर रोजाना
जयपुर-अयोध्या रूट
डिपार्चर : 07:30 बजे
अराइवल : 09:15
दिन : 2, 4, 6 और 7वें दिन
अयोध्या-जयपुर रूट
डिपार्चर : 15:45
अराइवल : 17:30
दिन : 2, 4, 6 और 7वें दिन
पटना-अयोध्या रूट
डिपार्चर : 14:25
अराइवल : 15:25
दिन : 2, 4, 6 और 7वें दिन
अयोध्या-पटना रूट
डिपार्चर : 13:00 बजे
अराइवल : 14:00 बजे
दिन : 2, 4, 6 और 7वें दिन
दरभंगा-अयोध्या रूट
डिपार्चर : 11:20
अराइवल : 12:30 बजे
दिन : 2, 4, 6 और 7वें दिन
अयोध्या-दरभंगा रूट
डिपार्चर : 09:40
अराइवल : 10:50
दिन : 2, 4, 6 और 7
मुंबई-अयोध्या रूट
डिपार्चर : 08:20
अराइवल : 10:40
दिन : सप्ताह के सातों दिन
अयोध्या-मुंबई रूट
डिपार्चर : 11:15
अराइवल : 13:20
दिन : सप्ताह के सातों दिन
बेंगलुरु-अयोध्या रूट
डिपार्चर : 10:50
अराइवल : 13:30
दिन : 1, 3, 5 और 7
अयोध्या-बेंगलुरु रूट
डिपार्चर : 14:10
अराइवल : 16:45
दिन : 1, 3, 5 और 7