हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुरादाबाद में बाइकर्स गैंग का एनकाउंटर, महिला से छीने थे सोने का कुंडल

मुरादाबाद पुलिस ने सत्संग से लौट रही महिला से कुंडल लूटने वाले बाइकर्स गैंग के बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाश के पास से अवैध तमंचा और लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया।

विज्ञापन

सरफराज सैफी : मोरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीते रविवार को बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने सत्संग सुनकर लौट रही एक महिला के कानों से झपट्टा मारकर कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। इस घटना के बाद मुरादाबाद पुलिस लगातार बाइकर्स गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी।

देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश क्षेत्र में छिनैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को अपनी ओर आता देख अविरल नामक बदमाश ने पुलिस टीम से बचने के लिए अवैध तमंचा निकाल लिया और भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गोली अविरल के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया।

कारतूस और सोने का कुंडल बरामद

देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रेलवे फुटबॉल ग्राउंड, हरथला कॉलोनी के पास दो संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया गया कि ये लोग क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए बदमाशों ने दो दिन पहले मझोला थाना क्षेत्र में सत्संग से लौट रही महिला से कुंडल छीने थे।

विज्ञापन

अविरल ने झपट्टा मारकर कुंडल लूटने की घटना को अंजाम दिया था, जबकि दूसरा बदमाश, नीशू पुत्र धर्मेंद्र, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बाइक चोरी करने की घटना में शामिल था। गोली लगने से घायल बदमाश अविरल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : सोचा था छुट्टी मिल जाएगी लेकिन… महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक डिस्कवर बाइक, एक अवैध तमंचा, 315 बोर के कारतूस और महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola