Moradabad Lok Sabha Seat SP Candidates S T Hasan Ruchi Veera

मुरादाबाद से सपा के दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन, किसे सपोर्ट करेंगे अखिलेश यादव?

Moradabad Lok Sabha Seat SP Candidates: यूपी की मुरादाबाद सीट पर अपने प्रत्याशी को लेकर सपा कोई निर्णय नहीं ले पाई है। पहले एसटी हसन और अब रुचि वीरा को भी नामांकन करने से रोक दिया गया है।

Moradabad Lok Sabha Seat SP Candidate: उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहले मौजूदा सांसद एसटी हसन ने नामांकन किया, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया गया। फिर कहा गया कि रुचि वीरा चुनाव लड़ेंगी, लेकिन उन्हें नामांकन करने से रोक दिया गया है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि वीरा ने नामांकन कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी चार्टर्ड प्लेन से मुरादाबाद पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर अभी तक मुरादाबाद से सपा अपने प्रत्याशी को कंफर्म नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन

मुरादाबाद में सपा के दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मुरादाबाद में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। रुचि वीरा ने अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर सिंबल लेटर के साथ नामांकन दाखिल किया। आज सबेरे उनका टिकट काट दिया गया था और एसटी हसन को लड़ाने की बात कही गई थी, लेकिन रुचि वीरा ने गेम पलट दिया। कल एसटी हसन भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने अभी तक स्थिति साफ नही की है।

विज्ञापन

रुचि वीरा का सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सपा कार्यकर्ताओं ने रुचि वीरा का विरोध किया है। उन्होंने रुचि वीरा के पोस्टर भी जलाए। बताया जा रहा है कि सपा ने लखनऊ से मुरादाबाद के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक करा लिया है। इसमें सपा प्रत्याशी का नामांकन भी है।

विज्ञापन

आजम खान की नाराजगी तो वजह नहीं?

बताया जा रहा है कि एसटी हसन का टिकट कटने के पीछे की बड़ी वजह आजम खान है। उनके ऐतराज करने पर ही रुचि वीरा को चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। यही वजह है कि हसन के समर्थकों का गुस्सा आजम और वीरा पर फूट पड़ा। उन्होंने दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले जलाए।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने आजम से की थी जेल में मुलाकात 

बता दें कि सीतापुर जेल में आजम खान से अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी। इसके बाद आजम खान की चिट्ठी  सामने आई, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इस चिट्ठी में आजम की नाराजगी खुलकर सामने आई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ