उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या से हड़कंप मच गया है। इस पर तरह-तरह के मीम बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे की जमकर चर्चा हो रही है। सौरभ राजपूत की हत्या उसकी ही पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। जब इस मामले का खुलासा हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया। अब इस मामले पर एक गाना भी बन गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
आल्हा (एक तरह का संगीत) के जरिए एक गायिका ने इस मामले को लेकर लोगों को आगाह किया है। गाने में गायिका ने इसी घटना की चर्चा की है। यह वीडियो YouTube पर ‘Aalha Sanjo Baghel’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं।
वीडियो में गीत के बोल इस तरह हैं
“कितनी दर्दनाक घटना सुना रहे, हम दास्तान मेरठ की है सच्ची घटना।
पत्नी कैसे बनी हैवान, साथ में मिलकर के प्रेमी के, ले ली जिसने पति की जान।
किया कलंकित इस रिश्ते को, कैसे डोल गया ईमान।
पति था उसका सौरभ राजपूत, बड़ा नेक दिल था इंसान।
पत्नी को जी-जान से चाहे, पैसे वाला था धनवान।”
सोशल मीडिया पर यह गीत खूब वायरल हो रहा है, और इस मामले पर इतनी जल्दी गाना बनाए जाने को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “यह अच्छी बात है कि लोग अच्छे और बुरे कामों को याद रखते हैं। इस संदेश को बार-बार दोहराना चाहिए ताकि इसका नैतिक प्रभाव पड़े और ऐसे कृत्यों के प्रति घृणा पैदा हो।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “टैलेंट और मनोरंजन की इस देश में कोई कमी नहीं है।” एक और व्यक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा, “इस बार भोजपुरी वाले कैसे पीछे रह गए?”
यह भी पढ़ें : साहिल-मुस्कान के एक और सच का पर्दाफाश; 4 महीने पहले में सौरभ के साथ करना था ये काम
कुछ यूजर्स ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग मीम शेयर कर रहे हैं, नीले रंग के ड्रम के साथ वीडियो बना रहे हैं। लोगों को इससे सीख मिली या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन नया कंटेंट प्लान जरूर मिल गया है। वहीं, एक अन्य ने लिखा, “रिश्ते कलंकित करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।”
संबंधित खबरें
BSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 hr ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
23 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines