Kanwar Yatra 2023: मांस बिक्री बैन, श्रद्धालुओं के लिए साफ सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था... कांवड़ यात्रा को लेकर CM योगी के निर्देश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kanwar Yatra 2023: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से 4 जुलाई को कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2023) शुरू होने वाली है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी कीमत पर यात्रा माेर्ग में मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था भी किसी कीमत पर प्रभावित न हो।
जानकारी के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सावन मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि यात्रा मार्ग में साफ-सफाई और बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
किसी भी आपात स्थिति के लिए मार्ग पर फोर्स की तैनाती करें। उधर सीएम ने कहा है कि 4 जुलाई से प्रदेश में कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इस दौरान प्रदेश के सभी कांवड़ मार्गों पर सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी खुले में मांस की बिक्री न हो।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1673752219022397441
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: