महाकुंभ में कौन लगाता है भंडारा? लाखों कल्पवासियों के लिए खास इंतजाम

Maha Kumbh 2025 Bhandara: महाकुंभ में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। जहां लोगों को निशुल्क भोजन मिलेगा।

Mahakumbh 2025 Bhandara

प्रतीकात्मक फोटो।

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025 Bhandara: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। महाकुंभ को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जोरों-शोरों से लगी हुई है। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुंभ मेले में भंडारे के लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि लाखों साधु-संतों और श्रद्धालुओं के भोजन-प्रसाद की व्यवस्था कैसे होगी?

महाकुंभ में कौन लगाता है भंडारा? 

महाकुंभ में भंडारे का आयोजन मेला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। भंडारे के अलावा 10 लाख कल्पवासियों को दो बार राशन देने की भी बात कही गई है। इसके लिए राशन कार्ड बनाने की बात सामने आई है। कल्पवास लोगों के आध्यात्मिक विकास का जरिया माना जाता है।

Advertisment

संगम पर इस माघ के पूरे महीने निवास कर पूरा किया जाता है। पुण्य फल प्राप्त करने की इस साधना को ही कल्पवास कहा जाता है। इसके साथ ही अलग-अलग संस्थाएं भंडारा लगाती हैं। इसके लिए देशभर के कोने-कोने से श्रद्धानुसार मदद भेजी जाती है। मेला प्रशासन की ओर से शिविर बनाए जा रहे हैं। जिनमें अधिकतम पांच लोग रुक सकेंगे।

विज्ञापन

आटे का करना चाहिए दान 

महाकुंभ मेला में साकेत धाम आश्रम का भंडारा शुरू हो गया है। इसमें मदद की जा सकती है। जबकि हरियाणा के पिहोवा से भी महाकुंभ के लिए संगमेश्वर महादेव मंदिर की ओर से भंडारा सामग्री भेजी गई है। इसी तरह कई अन्य आश्रम और संस्थाएं महाकुंभ के लिए भंडारा सामग्री भेज रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि महाकुंभ के दौरान आपको आटे का दान करना चाहिए। यहां कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी होता है, जहां निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ