यूट्यूबर एल्विश यादव को पहले हाई कोर्ट ने दिया झटका, अब नोएडा पुलिस कसेगी शिकंजा

Uttar Pradesh News: यूट्यूबर एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस से बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इस याचिका को रद्द कर दिया है। दरअसल, एल्विश यादव ने कोर्ट में नोएडा पुलिस की चार्जशीट रद्द किए जाने की गुहार लगाई थी।

Youtuber Elvish Yadav, High court, Noida Police

यूट्यूबर एल्विश यादव को हाईकोर्ट ने दिया झटका

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: नोएडा पुलिस का यूट्यूबर एल्विश यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है। इस शिकंजे से बचने के लिए यूट्यूबर एल्विश यादव ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में पुलिस की चार्जशीट रद्द करने की याचिका दायर की थी। इस याचिका को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने रेव पार्टी में ड्रग्स-सांप के जहर के इस्तेमाल को सही ठहराते हुए केस जारी रखने का आदेश दिया है। कोर्ट के जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि एल्विश यादव के खिलाफ चार्जशीट और एफआईआर में बयाज दर्ज हैं। ऐसे आरोपों की जांच मुकदमे के दौरान की जाएगी। बताया जा रहा है कि एल्विश ने याचिका में एफआईआर को चुनौती नहीं दी है।

एल्विश यादव से दोबारा होगी पूछताछ

हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद नोएडा पुलिस एक बार फिर यूट्यूबर एल्विश यादव को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है। नोएडा पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि नोएडा पुलिस अब सख्ती के साथ एल्विश यादव से पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगी नोटिस जारी करने के बाद भी एल्विश यादव पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यूट्यूबर को होगी जेल?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद नोएडा पुलिस पुलिस अब इस मामले में तेजी से कार्रवाई करेगी। नोएडा पुलिस एल्विश के हाई कोर्ट जाने वाले कदम से पुलिस अधिकारी नाराज हैं। जिसके बाद अब पुलिस किसी भी हालत में इस मामले में देरी नहीं करना चाहती है। पुलिस अब जल्द से जल्द इस केस कार्रवाई कर एल्विश को जेल की सलाखों के पीछे भेजने में जुट गई है।

सुप्रीम कोर्ट जा सकता है एल्विश

बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए यूट्यूबर एल्विश यादव अब सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, एल्विश पुलिस की पूछताछ से बचना चाहता है। वह किसी भी हालत में दोबारा नोएडा पुलिस की कस्टडी में नहीं जाना चाहता है। उसकी टीम अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ