---विज्ञापन---

यूपी में 350 से ज्यादा मस्जिद-मदरसों पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को नहीं छोड़ेंगे

Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश में समय-समय पर सीएम योगी का बुलडोजर एक्शन किया जाता रहा है। हाल ही में यूपी के 350 से ज्यादा अवैध मस्जिदों, मदरसों और मजारों पर बाबा का बुलडोजर चला है।

---खबर नीचे जारी है---

Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार अवैध निर्माणों को गिरा रही है। इस बार यूपी में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में सरकार ने बुलडोजर एक्शन किया। यहां पर 350 से ज्यादा अवैध धार्मिक स्थलों की लिस्ट बनाई गई, जिन पर बुलडोजर चलाया गया है। यूपी सरकार ने जिन जिलों में बुलडोजर चलाया उनमें श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, पीलीभीत, बलरामपुर और लखीमपुर खीरी का नाम भी शामिल है। केवल श्रावस्ती में 100 से ज्यादा अवैध निर्माण मिले हैं। जानिए कहां पर कितने मदरसे और कितनी मस्जिदों को तोड़ा गया है?

104 मदरसों पर एक्शन

यूपी में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में 350 से ज्यादा अवैध धार्मिक स्थलों को तोड़ दिया गया। इनमें से सबसे ज्यादा श्रावस्ती में निर्माण थे, जिसमें 10 और 11 मई को जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर 104 मदरसे, 1 मस्जिद, 5 मजार और 2 ईदगाह को अवैध बताया गया था। हालांकि, इनमें से सभी को नहीं तोड़ा गया है, कुछ को सील कर दिया गया है। प्रशासन का इस पर कहना है कि दो निजी जमीन पर बने गैर थे, जिनके लिए परमिशन नहीं ली गई थी। ऐसे मदरसों को सील कर दिया गया है। अभी आगे की कार्रवाई भी जारी है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Buddha Purnima पर आस्था की डुबकी के लिए हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, जानें स्नान का महत्व

कहां पर कितने अवैध निर्माण?

बहराइच में करीब 170 से ज्यादा निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया, जिसमें 13 मदरसे, 8 मस्जिद, 2 मजार और 1 ईदगाह थी। इनका निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था। इन सभी में से 5 को सील किया गया है और 11 को गिरा दिया गया है। सिद्धार्थनगर की बात करें, तो यहां पर 23 निर्माणों में 4 मस्जिद, 18 मदरसे और एक दूसरा निर्माण था, जो गैरकानूनी तौर पर बनाया गया था। अभी 20 को नोटिस जारी करने के बाद 5 मदरसों को सील कर दिया गया है। वहीं, 9 पर बुलडोजर चलाया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

इसके अलावा, पीलीभीत के भरतपुर में एक अवैध मस्जिद को नोटिस दिया गया है। इसके लिए 15 दिन में जवाब देना होगा। इसी कड़ी में बलरामपुर में भी मदरसे को रविवार को गिरा दिया गया। यहां पर करीब 30 मदरसे, 10 मजार और 1 ईदगाह पर बुलडोजर चलाया गया है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डॉग से सहमे लोग, सड़क पर उतरकर निकाला गुस्सा

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 12, 2025 11:52 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola