नोएडा में भांजे से नाराज मामा ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

Noida News: नोएडा में एक मामा अपने भांजे से इस कदर से नाराज हुआ कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ गया। पुलिस ने गंभीर हालत में मामा को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Noida News, Noida police, नोएडा न्यूज, नोएडा पुलिस

नोएडा पुलिस

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टर-12 में मामा-भांजे में किसी बात पर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान मामा ने खुद में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि युवक करीब 40 प्रतिशत तक जल गया है। जांच में पता चला है कि युवक ने शराब के नशे में खुद में आग लगाई थी।

लोगों की मदद से पुलिस ने बुझाई आग

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी समीर दास पुत्र आनंद दास सेक्टर-22 चौड़ा गांव में रहता है। वह रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार शाम सेक्टर-12 ईएसआईसी डिस्पेंसरी के पास समीर अपने भांजे के साथ शराब पी रहा था। तभी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान समीर ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लग ली। यह देखकर उसके भांजे के होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Advertisment

40 प्रतिशत तक जला युवक

पुलिस ने बताया कि घटना के समय समीर अपने भांजे के साथ शराब पी रहा था। कहासुनी के दौरान समीर ने खुद को आग लगाई है। इस घटना में समीर करीब करीब 40 प्रतिशत तक जल गया है। इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस ने भांजे को हिरासत में लिया

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी भांजे को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपी शराब के नशे में है उसका मेडिकल कराया जा रहा है। होश में आने पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ