'गलती हो गई...', WhatsApp पर पाक का समर्थन कर फंसे मुजफ्फरनगर के दो युवक

Muzaffarnagar News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच फिलहाल शांति बनी हुई है, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियां करते पाए गए थे।

Whatsapp

Muzaffarnagar News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और देशविरोधी सामग्री साझा करने के मामलों में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। दो अलग-अलग घटनाओं में भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी पोस्ट शेयर करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी सावेज नामक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। इस वीडियो में पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों को लेकर प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सवेज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम – UAPA के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला भी हिरास्त में

नगर कोतवाली क्षेत्र में अनवर जमील नामक व्यक्ति का एक अन्य वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता हुआ नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे हिरासत में लेकर देशद्रोह समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक शांति बनी रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ