ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर अब नहीं होगा विवाद, अथॉरिटी ने बनाया ये प्लान

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में रहने वाले लोगों के बीच आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। इसे लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया है।

Greater Noida authority, Greater Noida News, stray dog, stray attack, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, आवार कुत्ते

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का डॉग लवर्स पर एक्शन

विज्ञापन

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में पशु प्रेमी आवारा कुत्तों को सोसायटी के मेन गेट, सीढ़ियों, खेल मैदान के पास सहित सार्वजनिक स्थानों पर खाना नहीं खिला सकेंगे। इसके साथ ही कुत्तों को खाना खिलाने का समय भी निश्चित करना होगा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया है।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगा एक्शन

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने रविवार देर रात यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद डॉग लवर्स भी अब अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। उन्हें ग्रेनो अथॉरिटी के इस आदेश को हर हाल में मानना होगा। अगर डॉग लवर्स इस आदेश का उल्लंघन करते हैं तो उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल अथॉरिटी के इस कदम से ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई तक पहुंचा मामला 

अथॉरिटी के आदेश के मुताबिक, आरडब्ल्यूए/एओए से सोसायटी परिसर में आवास कुत्तों की संख्या, खाना खिलाने के लिए चिन्हित स्थान करने सहित डिटेल रिपोर्ट एक माह के भीतर मांगी है। आवारा कुत्तों को खाना खिलाने और उसके स्थान को लेकर ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों में रहने वाले लोगों के बीच आए दिन विवाद होते रहते हैं। कई बार पुलिस कार्रवाई तक भी मामला पहुंच चुका है।

पूर्व में भी जारी हुआ था आदेश

बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इस मामले में पूर्व में 24 अप्रैल 2025 को भी आदेश किया था। इस मामले में अथॉरिटी के ओएसडी अभिषेक पाठक का कहना है कि सोसायटी के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। इसे देखते हुए विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब सोसायटी के अंदर आवास कुत्तों को खाना नहीं खिलाया जाएगा।

अथॉरिटी ने आरडब्ल्यूए/एओए से मांगी रिपोर्ट

ओएसडी अभिषेक पाठक का कहना है कि आदेश में आरडब्ल्यूए/एओए को जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। उनसे कुत्तों की संख्या, फीडिंग पॉइंट्स सहित विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों के लिए हेल्पलाइन शुरू करने, नसबंदी और टीकाकरण कार्यक्रम के साथ मेडिकल देखभाल की सविधा को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ