---विज्ञापन---

लखनऊ में धर्म परिवर्तन पर हंगामा, लोगों ने चर्च घेरकर की जोरदार नारेबाजी; लगाए ये आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्म परिवर्तन करवाए जाने का मामला सामने आया है। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और जोरदार हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को धर्म परिवर्तन करवाए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भरवारा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के आरोप लगाकर घर के अंदर बनाए गए एक चर्च में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में चर्च में मौजूद लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां बड़ी संख्या में हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। हंगामा इतना बढ़ गया कि कई थानों की फोर्स इलाके में तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से वाराणसी 3.5 घंटे में! लखनऊ, प्रयागराज समेत 12 स्टॉपेज; जानें यूपी में कब रफ्तार भरेगी बुलेट ट्रेन?

---खबर नीचे जारी है---

एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर 30 से 40 लोग मौजूद थे। सभी लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां पर हर रविवार को बैठक होती है, जिसमें 150 से 200 लोग शामिल होते हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक यहां काफी शोर-शराबा होता है। इस इलाके में कई मकान खरीद लिए गए हैं। अगर कोई शख्स अपना मकान नहीं बेचता तो उसे मोटा लालच दिया जाता है। ये चर्च रजिस्टर्ड नहीं है, पिछले कई साल से इसे घर के अंदर चलाया जा रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों से लोगों को यहां लाकर धर्म परिवर्तन करवाया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

लोगों ने दी घर तोड़ने की चेतावनी

लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस अंदर मिले सभी लोगों को अपने साथ लेकर गई थी। थाने ले जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। आखिर पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो वे खुद इस घर को तोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें- मुंबई से अहमदाबाद 3 घंटे में! जानें कब पूरा होगा बुलेट ट्रेन का काम? होंगे 12 स्टॉपेज

---खबर नीचे जारी है---

पिछले साल अक्टूबर में मेरठ के कंकरखेड़ा में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया था। आरोपी पादरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 20 अक्टूबर को भाजपा नेता और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाकर जमकर बवाल किया था। आरोप था कि पादरी ने लगभग 300 हिंदू परिवारों को धर्म परिवर्तन करवा दिया है। आरोपी बीजू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पादरी ने किराए पर मकान ले रखा था।

First published on: Feb 09, 2025 03:51 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola