Kashi-Telugu Sangamam: वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी, बोले- ये अमृतकाल देश की विविधताओं का संगम काल

Kashi-Telugu Sangamam, Narendra Modi, Varanasi News, Uttar Pradesh

Prime Minister Narendra Modi

Kashi-Telugu Sangamam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की शाम वाराणसी में आयोजित काशी-तेलुगु संगमम कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने काशी आए तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि विविधताओं के इन संगमों से राष्ट्रीयता का अमृत निकल रहा है जो भारत को अनंत भविष्य तक ऊर्जावान रखेगा। काशी से जुड़ा हर व्यक्ति जानता है कि काशी और काशी वासियों का तेलगू लोगों से कितना रिश्ता है। जैसे ही काशी में कोई तेलगू व्यक्ति आता है। कई काशी वासियों को लगता है कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य आ गया है।

विज्ञापन

ये अमृतकाल देश की विविधताओं का संगम काल

पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत की प्राचीन सभ्यताओं संस्कृतियों और परंपराओं के संगम का उत्सव है। कुछ महीने पहले यहीं काशी की धरती पर काशी तमिल संगमम का आयोजन भी हुआ था। अभी कुछ ही दिन पहले मुझे सौराष्ट्र तमिल संगम में भी शामिल होने का अवसर मिला था। तब मैंने कहा था ये अमृतकाल देश की विविधताओं का संगम काल है।

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए – Delhi Liquor Scam: ‘मोदी जी केजरीवाल के काम को नहीं रोक पाओगे…’, बोले मनीष सिसोदिया, 8 मई तक बढ़ी हिरासत

काशी का हुआ कायाकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब काशी की सड़कें बिजली की तारों से भरी रहती थीं, आज काशी में ज्यादातर जगहों पर बिजली की तारें अंडरग्राउंड हो चुकी हैं। आज काशी के अनेकों कुंड हों, मंदिरों तक आने जाने का रास्ता हों, काशी के तीर्थ स्थल हों, सबका कायाकल्प हो रहा है। अब तो गंगा जी में CNG वाली नाव भी चलने लगी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ