Delhi Liquor Scam: 'मोदी जी केजरीवाल के काम को नहीं रोक पाओगे...', बोले मनीष सिसोदिया, 8 मई तक बढ़ी हिरासत
Edited By Bhola Sharma

Manish Sisodia
Edited By Bhola Sharma

Manish Sisodia
Delhi Liquor Scam: आबकारी घोटाले के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें खत्म होती दिख नहीं रही हैं। शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की ईडी मामले में न्यायिक हिरासत 8 मई तक बढ़ा दी। इससे पहले उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत ले जाया गया। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी कोशिश कर लें, अरविंद केजरीवाल का दिल्ली में काम नहीं रोक पाएंगे।
एक दिन पहले जमानत देने से कर दिया था इंकार
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया को आबकारी घोटाले के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था।
Ambien) ” href=”https://hindi.news24online.com/india/karnataka-assembly-election-2023-news24-special-show-over-political-spectrum-after-13-may/223515/” rel=”bookmark”>Karnataka Election Special: 2024 के लिए कर्नाटक की लड़ाई जीतना जरूरी क्यों? किसकी राहों में फूल, किसकी राहों में कांटे!
सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने कहा कि ईडी का काम जीओएम और कैबिनेट में क्या हुआ, यह बताना नहीं है। अगर कोई अपराध हुआ है, तो इससे किसे फायदा हुआ? यह ईडी बताए। सिर्फ अटकलों के आधार पर सिसोदिया को हिरासत में नहीं रखा जा सकता। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है।
"Modi ji…" Sisodia as Delhi Court extends judicial custody in ED case
Read @ANI Story | https://t.co/K8VeBLepop#ManishSisodia #ED #DelhiCourt #PMModi #CMKejriwal pic.twitter.com/eL7gR8cWHQ
— ANI Digital (@ani_digital) April 29, 2023
प्रवर्तन निदेशालय ने जमानत याचिका का विरोध किया था और कहा था कि शराब कार्टेल को रिश्वत पाने के लिए अवैध लाभ देने के लिए एक अवैध पारिस्थितिकी तंत्र बनाया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मार्च को तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: