Kanpur Crime News: (योगेंद्र प्रताप, कानपुर) आपकी उम्र 45, 50, 60 या इससे अधिक है और आप जवान बनना चाहते हैं तो घबराइए नहीं, एक मशीन की थैरेपी से आपकी उम्र आधी हो जाएगी। अगर यह बात कोई आपसे भी कह रहा है तो समझ लीजिए कि आप ठगी का शिकार हो रहे हैं। यूपी के कानपुर में एक ‘बंटी-बबली’ ने लोगों को जवान बना देने का झांसा देकर 35 करोड़ की ठगी कर डाली। शातिरों ने 60 वर्ष की उम्र के लोगों को इजराइल की मशीन से ऑक्सीजन थैरेपी देकर 25 साल की उम्र कर देने का दावा कर सैकड़ों लोगों को चूना लगा दिया।
थाने में दर्ज करवाया मामला
65 वर्षीय बुजुर्ग को इजराइल के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित मशीन से 25 साल का नौजवान बनाने का झांसा देकर शातिरों ने जालसाजी की। जिसका शिकार अब तक सैकड़ों लोग हो चुके हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब लोग थैरेपी देने वाली मशीन के सामने बैठे। उन्हें अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद एक पीड़ित ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत की और किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। स्वरूप नगर निवासी रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि राजीव कुमार और उनकी पत्नी रश्मि दुबे साकेत नगर में किराए पर मकान लेकर ‘रिवाइवल वर्ड’ के नाम से संस्था चला रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि इजराइली वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित मशीन से बुजुर्गों को नौजवान बनाया जाता है।
ये भी पढ़ेंः दोस्ती का खूनी अंजाम! सुनील की पत्नी पूनम और हत्यारे चंदन में थी फ्रेंडशिप? पुलिस के हाथ लगी चैट
रेनू और उनके साथियों ने इस संस्था से संपर्क किया। इसके बाद 64 वर्ष से अधिक आयु के 35 लोगों को प्रेशराइज चेंबर में पांच दिन तक शुद्ध ऑक्सीजन दी गई। आरोपियों का दावा था कि तीन महीने में उनकी उम्र 25 वर्ष हो जाएगी। मामले की शिकायतकर्ता रेनू ने बताया कि आरोपियों ने मशीन को इजराइल से 25 करोड़ रुपये में खरीदने की बात कही और दो स्कीमों में 6 लाख और 90 हजार रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही स्कीम से अन्य लोगों को जोड़ने पर रिवॉर्ड और 50 आईडी एक साथ जोड़ने वालों को गिफ्ट हैंपर देने की बात कही गई। इस पर उन्होंने 150 आईडी के लिए 9 लाख और व्यापार को बढ़ाने के लिए 3.50 लाख रुपये निवेश किए।
आरोपियों ने नकली प्लांट तैयार किया
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने एक साल में 3.50 लाख रुपये और 2.10 लाख रुपये प्रॉफिट देने का आश्वासन दिया। साल भर बाद आरोपियों ने 1.75 लाख रुपये वापस किए। पैसे वापस मांगने पर उन्होंने प्लांट का काम जल्दी शुरू होने की बात कही। रेनू के मुताबिक इस दौरान आरोपियों ने लोगों से करीब 35 करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन न तो उन्हें ऑक्सीजन बार दिया गया और न ही HBOAT (Hyperbaric Oxygen Therapy) की सुविधा दी गई। जानकारी मिली है कि आरोपियों ने नकली प्लांट तैयार किया है और वे करोड़ों की धोखाधड़ी कर विदेश भागने की फिराक में हैं। अभी UP पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः आखिर क्यों शैतान बना चंदन वर्मा? कौन था 5वां शिकार? Whatsapp स्टेटस लगाकर दी थी खुली चेतावनी
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
2 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
3 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
4 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
6 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
7 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
7 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
8 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
9 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
19 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines