इजराइल के साथ PM मोदी का हाथ, यूपी पुलिस का सिपाही फिलिस्तीन के लिए मांग रहा साथ, 'आतंकी संगठन के लिए कर रहा अपील'
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

UP Police constable asking support for Palestine: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे भीषण युद्ध को लेकर भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश के कई बड़े चेहरे इजराइल का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर यूपी से ऐसा मामले सामने आया, जिसने हर किसी को चिंता में डाल दिया। दरअसल, पूरे देश की ओर से इजराइल को मिल रहे समर्थन के बीच यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए नजर आया। इतना ही नहीं, सिपाही की ओर से फिलिस्तीन का समर्थन करने के साथ फेसबुक पर इससे जुड़ा स्टेट्स लगाया गया, जिसमें फलस्तीन के लिए चंदा देने की अपील लिखी थी। मामले को लेकर एक यूजर की ओर से यूपी पुलिस शिकायत करते हुए कार्रवाई की अपील की गई है।
अनुपम तिवारी ने मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार, यूपी पुलिस और डीजीपी को एक्स यानी ट्विटर पर सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल और पोस्ट से जुड़े फोटो टैग किए हैं। यूजर की ओर से पोस्ट किए गए एक फोटो में बरेली में तैनात सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तो दूसरा फेसबुक की स्टोरी पर लगाया गया स्क्रीनशॉट है, जिसमें फलस्तीन को सुरक्षित करने की बात कहकर चंदा सीधे आतंकी संगठन को भेजने की बात लिखी गई है। ट्वीट करने वाले अनुपम तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि ‘आतंकी हमले के बाद अब भारत इस्राइल के साथ खड़ा है, लेकिन बरेली जिले का कांस्टेबल फिलिस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है’। इसके साथ ही यूजर ने लिखा कि ‘भरोसा है कि उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा’।
यूजर की ओर से इसकी शिकायत एक्स (ट्वीटर) पर की गई , जिसके बाद बरेली साइबर सेल को इस मामले में जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। हालाकि, इस मामले को लेकर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिपाही सुहेल बरेली का निवासी है या फिर वह बरेली में तैनात है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: