'मेरे बेटे को बचा लीजिए, मोदी जी'; एक पिता की प्रधानमंत्री से मार्मिक अपील, बोलते-बोलते भर आई आंखें

Indian Father Emotional Video Viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक पिता ने उसके बेटे को बचाने की अपील की है, जिसकी जान को रूस में खतरा है। वह मॉस्को गया था, लेकिन रूस की सेना ने उसका पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया। उसे जबरन सेना में भर्ती करके यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया है।

Indians Trapped In Russia Ukraine War

भारतीय पिता अशरफ, जिन्होंने प्रधानमंत्री से बेटे को रूस से बचाने की गुहार लगाई है।

Indian Father Emotional Video Viral (अतुल यादव, कासगंज): एक पिता का इमोशनल वीडियो सोशल पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से अपने बेटे को बचाने गुहार लगा रहे हैं।वह हेल्पर की नौकरी करने के लिए मॉस्को गया था।

विज्ञापन

आरोप हैं कि रूसी अधिकारियों ने उसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार दिया। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे के रहने वाले अशरफ हुसैन ने रूस में भारतीय श्रमिकों के साथ हो रहे व्यवहार का खुलासा किया है। उन्होंने वीडियो जारी करके रूस की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

रूसी सेना ने जब्त किया पासपोर्ट और वीजा

अशरफ का कहना है कि उनके बेटे अरबाज को रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग में भेजा है, जिससे परिवार बेहद डरा हुआ है। पिछले साल 11 नवंबर 2023 को अरबाज बाबा ब्लॉग नामक एजेंसी के जरिए हेल्पर की नौकरी करने के लिए रूस के मॉस्को शहर में गया था।

विज्ञापन

कुछ महीने पूर्व हुई बातचीत में पता चला कि उसे वहां हेल्पर की नौकरी न देकर रूसी सेना में जबरन भर्ती कर लिया गया है और यूक्रेन के खिलाफ जंग में उतार दिया गया है। अरबाज ने बताया कि यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में वह बुरी तरह घायल हुआ है। वह हिंदुस्तान आना चाहता है, लेकिन रूसी सेना उसका पासपोर्ट-वीजा नहीं दे रही है।

विज्ञापन

घायल अरबाज से नहीं हो रही महीनों से बात

अशरफ ने भारतीयों को रूस भेजने वाली बाबा ब्लॉग एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने उनके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 80 हजार रुपये लिए थे, जो उन्होंने कर्ज लेकर दिए थे, लेकिन उसे रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर में सैनिक बनाकर भर्ती कर दिया है।

अरबाज के घायल होने की खबर मिली थी, उसके बाद से अब तक महीनों हो गए, उससे कोई बात नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। अरबाज की मां सदमे में है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि वे मामले में हस्तक्षेप करें और रूस में फंसे भारतीयों को वतन वापस लौटने में मदद करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ